Tuesday Box Office: मंगलवार को ‘बॉर्डर 2’ को ‘मर्दानी 3’ ने दी कड़ी टक्कर, ‘द राजा साब’ की चौपट हुई कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

Spread the love

मंगलवार को सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्मों की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस मिली जुली रही. जहां ‘बॉर्डर 2’ की कमाई स्थिर रही तो वहीं ‘मर्दानी 2’ ने मामूली तेजी दिखाते हुए ठीक कमाई की. इधर ‘द राजा साब’ का कलेक्शन पूरी तरह चौपट नजर आया. चलिए यहां बाकी फिल्मों की मंगलवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

‘बॉर्डर 2’ ने दूसरे मंगलवार कितनी की कमाई?
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ अब दूसरे हफ्ते में धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है. रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को इस वॉर ड्रामा ने 5.75 करोड़ कमाए थे. वहीं दूसरे मंगलवार को ना तो इसकी कमाई में तेजी आई और ना ही कोई गिरावट दर्ज की गई. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को भी 5.75 करोड़ का ही कलेक्शन किया.

‘मर्दानी 3’ ने मंगलवार को कितना किया कलेक्शन?
रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ को मिले-जुले रिएक्शन मिले थे, हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक परफॉर्म कर रही है. ‘मर्दानी 3’ भारत में लड़कियों की ट्रैफिकिंग के बारे में है. इसकी कमाई की बात करें तो इसके पहले दिन का कलेक्शन 4 करोड़ रुपये था. वहीं दूसरे दिन इसने 6.25 करोड़, तीसरे दिन 7.25 करोड़ और चौथे दिन 2.25 करोड़ की कमाई की थी. अब Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 5वें दिन (पहले मंगलवार) को बॉक्स ऑफिस पर 2.5 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके साथ ही, फिल्म का कुल कलेक्शन 22.25 करोड़ रुपये हो गया है.

‘द राजा साब’ ने चौथे मंगलवार कितनी की कमाई?
‘द राजा साब’ अब बॉक्स ऑफिस पर 26वें दिन में पहुंच गई है और इसकी कमाई लगभग पूरी तरह खत्म हो गई है. प्रभास स्टारर फिल्म ने 26वें दिन यानी चौथे मंगलवार को सिर्फ 1 लाख रुपये कमाए. बता दें कि इस फिल्म का बजट बहुत बड़ा था और इससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फाइनल आंकड़े मजबूत नहीं हैं.सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने  दुनिया भर में 208.36 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं भारत में इसका नेट कलेक्शन 146.01 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 174.11 करोड़ रुपये है.

चथा पचा का दूसरे मंगलवार का कलेक्शन
‘चथा पचा: द रिंग ऑफ़ रॉडीज़’ बॉक्स ऑफिस पर अपने बारहवें दिन में है इसकी  और कमाई में काफी गिरावट आई है. इस फिल्म ने 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को भारत में लगभग 11 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया. यह पहले कुछ दिनों की तुलना में एक बड़ी गिरावट दिखाता है. फिल्म ने पहले 11 दिनों में लगभग 15.33 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था.

लेकिन सैकनिल्क वेबसाइट के अनुसार 12वें दिन लगभग 81% की गिरावट देखी गई. गिरावट के बावजूद फिल्म कुल मिलाकर अच्छे नंबर बनाने में कामयाब रही है। 12 दिनों का इंडिया नेट कलेक्शन 15.4 करोड़ रुपये है और इसका दुनिया भर में कलेक्शन 32.8 करोड़ रुपये है.

‘मना शंकरा वरा प्रसाद गारू’ की चौथे मंगलवार की कमाई? 
चिरंजीवी की फिल्म ‘मना शंकरा वरा प्रसाद गारू’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार परफॉर्म किया है. हालांकि रिलीज के चौथे हफ्ते में पहुंचने के बाद अब इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज  के चौथे मंगलवार यानी 23वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 85 लाख रुपयों का कलेक्शन किया. इसी के साथ इसकी कुल कमाई अब 208.95 करोड़ रुपये हो गई है. 

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *