रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साउथ के मोस्ट पॉपुलर स्टार्स हैं. विजय देवरकोंडा की टीम ने रश्मिका मंदाना के साथ एक्टर की सगाई की पुष्टि कर दी है. ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ की जोड़ी ने कथित तौर पर अक्टूबर 2025 में एक इंटीमेट इंगेजमेंट की थी और अब वे फरवरी 2026 में शादी की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि इसे लेकर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दोनों के परिवारों की ओर से ऑफिशियल बयान का अभी भी इंतज़ार है. लेकिन रूमर्स हैं कि राजस्थान में ये जोड़ी डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकता है. इन सब खबरों के बीच, रश्मिका ने हाल ही में द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत के दौरान इन अटकलों पर चुप्पी तोड़ी. जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा?
विजय दे संग राजस्थान में शादी को लेकर क्या बोलीं रश्मिका?
रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा संग राजस्थान में शादी के रूमर्स पर कहा, ”मैं शादी की पुष्टि या खंडन नहीं करना चाहती. मैं बस इतना कहूंगी कि जब इस बारे में बात करनी होगी, तो हम करेंगे.”
‘हर किसी के जीवन में एक विजय देवरकोंडा होना चाहिए’
नवंबर में, हैदराबाद में अपनी क्रिटिक्स द्वारा सराही गई फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ की सक्सेस पार्टी के दौरान, रश्मिका विजय के सपोर्ट को एक्सेप्ट करते हुए भावुक हो गईं. रश्मिका ने कहा, “विजू, आप शुरू से ही इस फिल्म का हिस्सा रहे हैं… और आप फिल्म की सफलता का हिस्सा हैं… आप इस पूरे सफर का पर्सनली हिस्सा रहे हैं. मैं बस यही उम्मीद कर सकती हूं कि हर किसी के जीवन में एक विजय देवरकोंडा हो क्योंकि यह एक आशीर्वाद है. “
‘हां, मैं विजय से शादी करूंगी’
एक टाउनहॉल इवेंट में, जब रश्मिका से पूछा गया कि वह अपने किस को-स्टार से शादी करेंगी, तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब दिया, “हां, मैं विजय से शादी करूंगी.” उन्होंने आत्मविश्वास से जवाब दिया और दर्शकों की ज़ोरदार तालियां बटोरीं.
बता दें कि गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में साथ काम करने के बाद इस जोड़े का रिश्ता और मज़बूत हुआ, और पिछले कुछ सालों में उनकी पब्लिक अपीयरेंस ने उनके अफेयर की अटकलों को और हवा दी है. हालांकि दोनों सितारों ने अपनी निजी ज़िंदगी को सीक्रेट रखा है, लेकिन उनकी टीमों की रिपोर्ट और पब्लिक इंटरेक्शन के दौरान बार-बार मिलने वाले हिंट अब फरवरी 2026 में उनकी शादी की ओर इशारा करते हैं.