थलपति विजय की ‘जना नायगन’ की रिलीज का इंतजार अब खत्म! जानें- कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक

Spread the love

थलापति विजय की ‘जना नायगन’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन पिछले कुछ महीनों में इसकी रिलीज में काफी दिक्कतें आई हैं. पहले ये फ़िल्म 9 जनवरी को पोंगल त्योहार के दौरान सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी लेकिन सेंसर प्रोसेस से जुड़ी समस्याओं के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई. तब से फैंस अपने फेवरेट सुपरस्टार की फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का बस इंतजार ही कर रहे हैं. दरअसल फ़ैन्स एक क्लियर अपडेट चाह रहे थे, जबकि मेकर्स सर्टिफ़िकेशन की चुनौतियों और कानूनी रुकावटों को दूर करने में लगे थे, जिससे रिलीज़ में देरी हुई. हालांकि अब एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘जना नायगन’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.

‘जना नायगन’ कब होगी सिनेमाघरों में रिलीज?
फ़िल्मीबीट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जना नायगन’ आखिरकार अप्रैल के आखिरी हफ़्ते में रिलीज़ हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक सेंसरशिप से जुड़ी समस्याएं सुलझ गई हैं, और मेकर्स 24 अप्रैल या 30 अप्रैल को पॉसिबल रिलीज़ तारीख़ों पर विचार कर रहे हैं. इस अपडेट से विजय के फ़ैन्स में ज़बरदस्त एक्साइटमेंट है, जो बेसब्री से फ़िल्म की रिलीज़ का इंतजार कर रहे थे. एच. विनोद द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और मामिता बैजू जैसे दमदार कलाकार शामिल हैं. फ़िल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है.य

‘जना नायगन’ सेंसर की किन समस्याओं में फंसी थी
बता दें कि शुरुआती सेंसर प्रक्रिया के दौरान कुछ ऑब्जेक्शन सामने आने के बाद, ‘जना नायगन’ को दोबारा रिव्यू के लिए भेजा गया था. बताया जा रहा है कि एक री सेंसरशिप कमिटी ने मुंबई में फ़िल्म देखी और कुछ बदलावों का सजेशन दिया. बताया जा रहा है कि, विजय की फ़िल्म में कई पॉलिटिकल सीन और डायलॉग हैं, जिसकी वजह से अधिकारियों ने इसकी और ज़्यादा जांच की. इसी वजह से, सर्टिफ़िकेशन के प्रोसेस में उम्मीद से ज़्यादा टाइम लगा, जिससे रिलीज़ की तारीख़ पक्की होने में और देरी हुई.

 इस वजह से भी हो रही देरी
‘जना नायगन’ की रिलीज में देरी की एक और वजह आने वाले तमिलनाडु चुनाव हैं. चूँकि अभी आचार संहिता लागू है और 23 अप्रैल को वोटिंग होनी है, इसलिए अधिकारियों ने कथित तौर पर चुनाव के दौरान सीधे सर्टिफ़िकेशन देने के ख़िलाफ़ सलाह दी है. इस वजह से, फ़िल्म के रिलीज़ होने की उम्मीद चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद ही है. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो ‘जन नायगन’ आख़िरकार 24 अप्रैल या 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में पहुंच सकती है. हालांकि अभी मेकर्स की तरफ से फिल्म की रिलीज की तारीख को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है.

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *