थलपति विजय की आखिरी, अनरिलिज्ड फिल्म ‘जना नायगन’ के पायरेसी वेबसाइटों पर लीक होने से फिल्म जगत में हलचल मच गई है. जब फिल्म के एचडी प्रिंट पहली बार ऑनलाइन सामने आए, तब से तमिल और तेलुगु फिल्म जगत के कई लोगों ने इस लीक की निंदा की है. दिग्गज अभिनेता कमल हासन और विजय देवरकोंडा ने भी अब इस लीक की कड़ी आलोचना करते हुए इनडायरेक्टली सीबीएफसी को जिम्मेदार ठहराया है.
‘जन नायगन’ के लीक होने पर भड़के कमल हासन
‘जन नायगन’ जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा सर्टिफिकेशन न मिलने के कारण इसे पोस्टपोन्ड कर दिया गया. सीबीएफसी द्वारा फिल्म के कुछ कंटेंट पर ऑब्जेक्शन जताने के बाद, मेकर्स ने अदालत का रुख किया. मामला अभी अदालत में विचाराधीन है, इसलिए फिल्म की रिलीज रुकी हुई है. अब, इस देरी के बीच, फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है. वहीं लीक के बारे में बात करते हुए, कमल हासन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “जन नायगन का लीक होना कोई संयोग नहीं है, यह सिस्टमैटिक फेल्यिर का रिजल्ट है. अगर प्रॉपर प्रोसेस समय पर पूरा हो जाता, तो हम इस सिचुएशन में नहीं होते. सर्टिफिकेशन में ज्यादा देरी ने पायरेसी के लिए उपजाऊ जमीन तैयार की. जब कानूनी पहुंच बाधित होती है, तो अवैध चैनल हावी हो जाते हैं.”
एक्टर ने कहा कि पायरेसी ‘राजनीति से परे’ है और यह उद्योग में काम करने वाले कई लोगों की आजीविका को प्रभावित करती है, उन्होंने लिखा, “पायरेसी राजनीति से परे है; यह कला और कलाकार पर सीधा हमला है. यह सैकड़ों कलाकारों और तकनीशियनों के काम को खतरे में डालती है, साथ ही ईमानदार करदाता निर्माताओं, प्रदर्शकों और थिएटर मालिकों के इनवेस्टमेंट को भी, जो हमारे प्रिय सिनेमा को बनाए रखते हैं.”
The leak of #Jananayagan is not an accident – it is the result of systemic failure. Had due process been timely, we would not be here. Inordinate delays in certification created fertile ground for piracy. When legal access is stalled, illegitimate channels take over.
Piracy is…— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) April 10, 2026
विजय देवरकोंडा ने भी जना नायगन की कड़ी निंदा की
विजय देवरकोंडा ने भी थलपति विजय और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘जना नायगन’ के लीक होने की कड़ी निंदा की है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, अभिनेता ने कई सुपरस्टारों के साथ इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर की और फिल्म की टीम को सपोर्ट दिया. देवरकोंडा ने ट्वीट में लीक की आलोचना करते हुए कहा, “जना नायगन का लीक होना मुझे बहुत गुस्सा दिलाता है.” अपने एक ऐसे ही अनुभव को याद करते हुए उन्होंने कहा, “मैंने अपने करियर की शुरुआत में इस तरह की घटना का दर्द और निराशा महसूस की है. आपको लगता है कि आप निशाने पर हैं, आपको उम्मीद का नुकसान महसूस होता है, यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, इसमें को-स्टार्स, निर्देशक, निर्माता और कई अन्य लोग शामिल हैं जिनके सपने दांव पर लगे हैं.”
The #JanaNayagan leak makes me angry.
I’ve experienced personally the pain and sense of loss when something like this happens, early in my career. You feel like a target, you feel a loss of hope, it’s not just about me, there are co-actors, directors, producers, and so many who…
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) April 11, 2026
विजय ने जन नायगन की लीक को बताया सिस्टम का फेल्यिर
तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए अभिनेता ने कहा, “इस मौजूदा मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाया जाना चाहिए और इसके पीछे के लोगों की पहचान की जानी चाहिए, और अगर ऐसा नहीं होता है तो यह सिस्टम की फेल्यिर को दिखाता है. यह हमें बार-बार याद दिलाता है कि लोग कितने असंवेदनशील हो सकते हैं, और कुछ लोग बिना सोचे-समझे नुकसान पहुंचाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं.” उन्होंने अपने मैसेज को खत्म करते हुए कहा, “मैं फिल्म की पूरी टीम के प्रति अपनी संवेदना और बिना शर्त सपोर्ट भेजता हूं.”
जन नायगन के लीक होने से शॉक में रजनीकांत
वहीं रजनीकांत ने एक्स पर किए अपने पोस्ट में जननायगन के लीक होने पर “शॉक और दर्द” जाहिर किया. उन्होंने आगे लिखा, “किसी ने इंटरनेट पर ‘जना नायगन’ फिल्म लीक कर दी है, जिससे लोगों को गहरा सदमा और पीड़ा हुई है. फिल्म संगठनों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और सरकार को दोषियों की पहचान करके उन्हें कड़ी सजा देनी चाहिए, भविष्य में ऐसे अपराधों को रोका जाना चाहिए.”
ஜனநாயகன் திரைப்படம் இணையத்தில் யாராலோ வெளியிடப்பட்டிருப்பது அதிர்ச்சியையும்,வேதனையையும் அளிக்கிறது.
திரை அமைப்புகள் இதற்கு எதிராகக் குரல் எழுப்பி, அரசு இதைச் செய்தவர்களைக் கண்டுபிடித்து கடுமையான தண்டனை அளிக்க வேண்டும்.
இது போன்ற குற்றம் இனியும் தொடரக்கூடாது.
— Rajinikanth (@rajinikanth) April 10, 2026
जना नायगन के बारे में
एच. विनोथ द्वारा निर्देशित जना नायगन, विजय की अपनी पार्टी टीवीके के साथ राजनीति में उतरने से पहले उनकी आखिरी फिल्म होगी. पार्टी और विजय आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. विजय, जो आज सबसे चर्चित तमिल स्टार हैं, ने आरोप लगाया है कि फिल्म में देरी उनके राजनीतिक विरोधियों की साजिश है. बता दें कि ये एक राजनीतिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, प्रकाश राज और मामिता बाजू भी मुख्य भूमिका में हैं.