थलपति विजय इन दिनों अपनी फिल्म जन नायकन को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे है. राजनीति में एंट्री से पहले विजय की ये आखिरी फिल्म है इस कारण भी फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. ये फिल्म पहले 9 जनवरी को रिलीज होनी थी लेकिन सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेशन ना मिलने की वजह से इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन्ड कर दी गई है. इन सबके बीच बता दें कि थलपति विजय काफी लैविश लाइफ जीते हैं और खूब धन दौलत के मालिक हैं. चलिए आज यहां एक्टर की नेटवर्थ और इनकम सोर्स के बारे में सबकुछ जानते हैं.
कितनी है थलपति विजय की नेटवर्थ?
तमिल स्टार थलपति विजय का असली नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है. उन्होंने अपने अब तक के करियर में तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और दर्शकों के दिलों में जगह बनाई हैं. वही वे भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं. न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक जन नायकन एक्टर की एक्सपेक्टेड नेट वर्थ 600 करोड़ रुपये है.

फिल्मों-एड्स से कितनी फीस वसूलते हैं विजय?
रिपोर्ट के मुताबिक, थलापति विजय एक फिल्म के लिए लगभग 100 से 120 करोड़ रुपये कमाते हैं और सिर्फ एंडोर्समेंट से ही सालाना लगभग 10 करोड़ रुपये कमाते हैं. इस तरह उनकी एनुअल इनकम 120 करोड़ से 140 करोड़ रुपये तक हो सकती है. इसी के साथ वे देश के हाईएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं.
वहीं, भारी फैन फॉलोइंग के चलते विजय ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए काफी डिमांड में हैं.हालांकि वे चुनिंदा डील ही करते हैं, लेकिन उनकी डील काफी बड़ी होती हैं, जिससे उनकी कमाई में काफी इजाफा होता है.

कहां कहां हैं थलपति विजय की प्रॉपर्टीज
संपत्ति की बात करें तो, अभिनेता के पास चेन्नई के नीलंकरी में एक आलीशान सी साइड बंगला है, जो टॉम क्रूज़ के बीच हाउस से इंस्पायर है. यहां से बंगाल की खाड़ी का शानदार व्यू मिलता है. रिपोर्ट के मुताबिक मुताबिक, विजय के पास तिरुवल्लूर, तिरुपुरूर, तिरुमझिसई और वंडलूर में भी प्रॉपर्टीज हैं, जो रियल एस्टेट में उनके समझदारी भरे इनवेस्टमेंट को दिखाती है.
थलपति विजय के पास हैं कई लग्जरी कारें
जन नायकन अभिनेता को लग्जरी कारों का भी शौक है. उनके लैविश कार कलेक्शन में रोल्स-रॉयस घोस्ट, बीएमडब्ल्यू एक्स5, बीएमडब्ल्यू एक्स6, ऑडी ए8 एल, रेंज रोवर इवोक, फोर्ड मस्टैंग, वोल्वो एक्ससी90 और मर्सिडीज-बेंज जीएलए शामिल हैं.
वर्क फ्रंट
विजय 23 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म ‘जना नायकन’ में मुख्य भूमिका निभाएंगे. राजनीति में एंट्री करने से पहले यह उनकी आखिरी फिल्म होगी. 2024 में, विजय ने तमिलागा वेट्टिरी कज़गम की शुरुआत करके राजनीति में कदम रखा था.