धुरंधर ने हिंदी सिनेमा में सफलता की एक नई कहानी लिखी है.अब धुरंधर से पहले और बाद की फ़िल्मों के बीच तुलना और भी ज़्यादा होने की उम्मीद है, खासकर एक्शन जॉनर में. ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से अपना जबरदस्त टैलेंट साबित करने वाले फिल्म मेकर आदित्य धर ने अब अपनी ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फ़्रैंचाइज़ी के साथ फिल्ममेकिंग के नए बेंचमार्क सेट कर दिए हैं. इसी के साथ धुरंधर के बॉक्स-ऑफ़िस रिकॉर्ड्स की बात करें तो, इस फेंचाइज़ी ने एक ऐसा शानदार कारनामा कर दिखाया है जो आज तक कोई भी दूसरी भारतीय फ़िल्म फ़्रैंचाइज़ी नहीं कर पाई है.
धुरंधर ने दुनियाभर में कितनी की थी कमाई
दिसंबर 2025 में, इसकी पहली किस्त ठीक-ठाक उम्मीदों के बीच रिलीज़ हुई थी, लेकिन दर्शकों के स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत, इसने भारतीय सिनेमा के इतिहास के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए यह आसानी से 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई, और ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय ‘ए-रेटेड’ फ़िल्म बन गई. अपने पूरी परफॉर्मेंस के दौरान, इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफ़िस पर 1300 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की थी.
धुरंधर 2 की 8 दिनों की कुल कितनी रही कमाई
वहींअपने ज़बरदस्त कंटेंट की वजह से, धुरंधर पार्ट 1 एक ‘ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर’ साबित हुई थी .वहीं पहले पार्ट में कई सवालों के जवाब न मिलने की वजह से, दूसरे पार्ट को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट पीक पर थी और अब तक ये इसकी कमाई में भी साफ़ तौर पर दिखाई दे रहा है. एक ऐतिहासिक शुरुआत के बाद, इस शानदार फ़िल्म ने अपनी रफ़्तार बनाए रखी और अपने 8 दिनों के शुरुआती हफ़्ते में दुनियाभर मेंग 1100 करोड़ रुपये की कुल कमाई की.
धुरंधर फ्रेंचाइजी ने रचा इतिहास
दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म के दोनों पार्ट ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. इसी के साथ, ‘धुरंधर’ अकेली ऐसी भारतीय फ़िल्म फ्रेंचाइज़ी बन गई है जिसने 1000 करोड़ से ज़्यादा कमाने वाली दो फ़िल्में दी हैं. इससे पहले, किसी भी फ्रेंचाइज़ी के पास 1000 करोड़ से ज़्यादा कमाने वाली दो फ़िल्में नहीं थीं.
‘धुरंधर’ ने किन फेंचाइजी को रौंदा
चाहे ‘बाहुबली’ हो, ‘KGF’ हो, या ‘पुष्पा’ – किसी भी भारतीय फ़्रैंचाइज़ी ने 1000 करोड़ से ज़्यादा कमाने वाली दो फ़िल्में नहीं देखी हैं. लेकिन आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर’ ने अपनी ज़बरदस्त सफलता के साथ ये कारनामा कर दिखाया है जो नामुमकिन सा लगता था, और अभी तो इसे लंबा सफ़र तय करना है. फिलहाल धुरंधर 2 बॉक्ल ऑफिस पर तहलका मचा रही है और फिल्म की सुपर फास्ट स्पीड देखते हुए इस बात की पूरी पॉसिबिलिटी है कि ये दुनिया भर में 2000 करोड़ की भारी-भरकम कमाई कर जाए.