साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge) थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर ऑडियंस में क्रेज है. इस फिल्म ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. लेकिन मल्टीपल लैंग्वेज में रिलीज का वादा करने वाले मेकर्स हिंदी के अलावा बाकी डब फिल्म को थियेटर में समय से नहीं पहुंचा पाए. नतीजा ये रहा कि साउथ रिजन में बुकिंग के बावजूद ऑडियंस पहले दिन इस फिल्म को नहीं देख पाई. ये वजह है कि ‘धुरंधर 2’ को साउथ में पहले दिन बहुत नुकसान उठाना पड़ा.
वहीं, 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ के साथ साउथ लैग्वेंज की करीब पांच फिल्में रिलीज हुईं. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया. तेलुगु फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ के साथ-साथ कन्नड़ की फिल्म ‘लव मॉकटेल 3’, मलयालम फिल्म ‘आडू 3’, तमिल फिल्म ‘यूथ’ भी 19 मार्च को थियेटर में रिलीज हुई.
‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन साउथ में कितना कमाया
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने हिंदी लैग्वेज में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. हिंदी में ‘धुरंधर 2’ ने 99.10 करोड़ का इंडिया में नेट कलेक्शन किया. लेकिन बाकी लैंग्वेज में इसकी कमाई बेहद कम रही. हिंदी के बाद तेलुगु में इसने 2.12 करोड़ का कलेक्शन किया. तमिल डब ने 1.16 करोड़ का कलेक्शन किया.
‘धुरंधर 2’ का फर्स्ट डे लैंग्वेज वाइज कलेक्शन
- हिंदी- 99.10 करोड़
- तेलुगु 2.12 करोड़
- तमिल- 1.16 करोड़
- मलयालम 9 लाख
- कन्नड़ 8 लाख
आपको बताते हैं अब इन पांच फिल्मों की कमाई के बारे में जिनकी वजह से ‘धुरंधर 2’ का साउथ में बड़ा नुकसान हुआ है.
1. उस्ताद भगत सिंह- साउथ स्टार पवन कल्याण की इस तेलुगु फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 31.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस फिल्म को 4,607 शोज मिले हैं. ये एक्शन कॉमेडी फिल्म है जिसे ऑडियंस पसंद कर रही है. इसे हरीश शंकर ने डायरेक्ट किया है. इसमें श्रीलीला और राशि खन्ना भी लीड रोल में हैं.

2. आडू 3: मलयालम में रिलीज हुई इस फिल्म ने गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ का कलेक्शन किया है.

3. लव मॉकटेल 3- कन्नड़ में रिलीज इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 1.36 करोड़ का कलेक्शन किया है.

4. यूथ- तमिल में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.20 करोड़ का कलेक्शन किया.

5. थाई किझवी: तमिल की कॉमेडी फिल्म थाई किझवी को रिलीज हुई 21 दिन हो चुके हैं और ये फिल्म अब भी अच्छा कमाई कर रही है. धुरंधर 2 की रिलीज का इस पर कोई असर नहीं पड़ा है. इसने 19 मार्च को 1.27 करोड़ का कलेक्शन किया है.

आपको बता दें कि ‘धुरंधरः द रिवेंज’ फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट है. ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म के पहले पार्ट ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर इंडिया में 836.95 का नेट कलेक्शन किया था. वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 1,303 करोड़ की कमाई की थी.
नोट: फिल्मों की कमाई के आंकड़े ट्रेड की वेबसाइट www.sacnilk.com से लिए गए हैं.