इंडियन सिनेमा के नए फेवरेट कपल, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर में 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. फैंस भी ‘विरोश’ की शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. फिलहाल इस जोड़ी के प्री वेडिंग फंक्शंस हो रहे हैं. इन सबके बीच क्या आप जानते हैं कि रश्मिका और विजय की नेटवर्थ कितनी है?
कितनी है रश्मिका मंदाना की नेटवर्थ?
रश्मिका मंदाना की 2026 में अनुमानित नेट वर्थ लगभग 66 करोड़ रुपये है. उन्होंने इतनी संपत्ति अपनी फिल्मों से फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिये बनाई है.
- वहीं रिपोर्ट के मुताबिक मुताबिक, एक्ट्रेस हर फिल्म के लिए 4 करोड़ से 8 करोड़ के बीच चार्ज करती हैं, और पुष्पा जैसी बड़ी हिट फिल्मों के लिए उनकी फीस बढ़ जाती है.
- उन्हें एक प्रोजेक्ट के लिए 10 करोड़ रुपये तक दिए गए थे.
- फिल्मों के अलावा, रश्मिका ज्वेलरी, ब्यूटी, बेवरेज और कंज्यूमर ब्रांड्स के साथ ब्रांड पार्टनरशिप से अच्छी-खासी कमाई करती हैं. इस लिस्ट में स्वारोवस्की, बोट, कल्याण ज्वैलर्स, 7UP और मीशो शामिल हैं.
- वह वीगन ब्यूटी ब्रांड प्लम में एंबेसडर और इन्वेस्टर दोनों के तौर पर हिस्सेदारी भी रखती हैं.
- उनके रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में बेंगलुरु, मुंबई, गोवा, हैदराबाद और कूर्ग में प्रॉपर्टीज़ शामिल हैं, जिसमें अकेले उनके बेंगलुरु वाले घर की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये है.
- इसके अलावा, उनके लग्ज़री कार कलेक्शन में ऑडी Q3, रेंज रोवर स्पोर्ट, मर्सिडीज-बेंज C-क्लास जैसे मॉडल और भी बहुत कुछ शामिल हैं.
विजय देवरकोंडा की कितनी है नेटवर्थ?
वहीं रश्मिका के होने वाले दूल्हे मिया विजय देवरकोंडा की बात करें तो वे टॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक विजय की 2026 तक अनुमानित नेट वर्थ 66 करोड़ से 70 करोड़ रुपयों के बीच है. उनकी कमाई का मेन जरिया फिल्में हैं.
- रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर हर प्रोजेक्ट के लिए 12 करोड़ से 15 करोड़ के बीच फीस लेते हैं.
- वे ब्रांड एंडोर्समेंट से भी काफी कमाते हैं, जिसमें अक्सर 1 करोड़ रुपयों से ज़्यादा की डील होती है.
- विजय सोशल मीडिया पर हर इंस्टाग्राम पोस्ट से लगभग 40 लाख रुपये वसूलते हैं.
- एक्टिंग के अलावा, विजय के फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट में उनका क्लोदिंग ब्रांड राउडी वियर शामिल है, जिससे बहुत अच्छी कमाई होती है.
- हैदराबाद ब्लैक हॉक्स वॉलीबॉल टीम में भी उनकी हिस्सेदारी है. उनकी शानदार लाइफस्टाइल उनके हैदराबाद में बने घर में दिखती है, जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है.
- उनके पास BMW 5 सीरीज़, फोर्ड मस्टैंग, वोल्वो XC90, मर्सिडीज-बेंज GLS और रेंज रोवर जैसी लग्ज़री कारें हैं।.
- कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर के पास लगभग 30 करोड़ की कीमत का एक प्राइवेट जेट भी है.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की कितनी है कंबाइंड नेटवर्थ?
अलग-अलग, रश्मिका और विजय ने फिल्म, एंडोर्समेंट और बिज़नेस वेंचर्स में मज़बूत करियर बनाया है, दोनों स्टार्स ने सोच-समझकर रियल एस्टेट में इन्वेस्ट किया है. गुड रिटर्न्स के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की अनुमानित कंबाइंड नेट वर्थ 130 करोड़ से 136 करोड़ रुपयों के बीच है.
बता दें कि रश्मिका और विजय 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करने वाले हैं. हालांकि, उनकी शादी की डिटेल्स अभी सीक्रेट रखी गई हैं.