साउथ के मोस्ट पॉपुलर स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के 26 फरवरी को उदयपुर में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने के रूमर्स फैले हुए हैं. खबरे हैं कि कपल की इंटीमेट वेडिंग में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. वहीं विजय देवरकोंडा के हैदराबाद वाले घर लाइटों से जगमगा उठा है. जिसके बाद तो ये खबर पक्की मानी जा रही है कि कपल शादी करने जा रहा है. वहीं इस जोड़ ने अभी तक वेडिंग वेन्यू और तारीख के बारे में कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है लेकिन इंटरनेट पर इनके वेडिंग वेन्यू से लेकर शादी की डेट कर लीक हो गई है.
विजय देवरकोंडा का घर दुल्हन की तरह सजा
बता दे कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विजय देवरकोंडा का हैदराबाद वाला घर दुल्हन की तरह सजा हुआ नजर रहा है. पूरे घर को लाइट्स से सजाया गया है. जिसके बाद लग रहा है कि विजय और रश्मिका 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे.
विजय और रश्मिका की शादी का वेन्यू हुआ लीक
वहीं एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों से जानकारी मिली है कि विजय और रश्मिका की, शादी उदयपुर के बाहरी इलाके में एक हिल रिज़ॉर्ट में होगी. इसके उदयपुर से 25 किलोमीटर बाहर और अरावली रेंज में बसे ITC होटल्स के द मेमेंटोस में होने की सबसे ज़्यादा पॉसिबिलिटी हैं. हिल रिज़ॉर्ट को इसलिए चुना गया है क्योंकि कपल अपनी शादी के लिए पूरी प्राइवेसी को प्रायोरिटी दे रही है. वहीं रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों का कहना है कि दूसरी एक्सपेक्टेड वेन्यू में रैफल्स उदयपुर और फेयरमोंट शामिल हैं. ये सभी प्रॉपर्टी शहर से दूर हैं, या तो पहाड़ियों में या उदय सागर झील पर हैं.
शादी का कार्ड भी हुआ था लीक
इस हफ़्ते की शुरुआत में, विजय और रश्मिका का साइन किया हुआ एक शादी का इनवाइट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे चल रही अटकलों को और हवा मिल गई थी. इनवाइट मे लिखा था, “मैं कुछ खास खबरें शेयर करने और आपको एक बड़े पल का हिस्सा बनने के लिए इनवाइट कर रहा हूं, हमारे परिवारों के प्यार और आशीर्वाद से, रश्मिका और मैं 26.02.26 को एक छोटी और खास सेरेमनी में शादी करेंगे. जैसे ही हम इस नए चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं तो अपने रिश्ते को सेलिब्रेट करना और यादें बनाना, हमारे लिए उन लोगों के साथ सेलिब्रेट करना सच में बहुत मायने रखेगा जो हमारे सफर का हिस्सा रहे हैं. आपकी मौजूदगी और आशीर्वाद इस मौके को हमारे लिए और भी खास बना देंगे,”
इसके आखिर में लिखा था: “हम आपको हमारे वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने और हमें आशीर्वाद देने के लिए दिल से इनवाइट करते हैं. बुधवार, 04 मार्च 2026, शाम 7:00 बजे से, ताज कृष्णा, बंजारा हिल्स, हैदराबाद. हम साथ में सेलिब्रेट करने का इंतजार कर रहे हैं. शुभकामनाएं, विजय (रश्मिका और मेरी तरफ से).”

विजय और रश्मिका ने पिछले साल सगाई की थी
रिपोर्ट के मुताबिक विजय और रश्मिका के करीबी सूत्रों ने बताया था कि इस कपल ने पिछले साल शुक्रवार, 3 अक्टूबर को एक छोटी सी सेरेमनी में सगाई की थी, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे.
विजय और रश्मिका के 3 सालों से फैले हुए हैं डेटिंग रूमर्स
बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के डेटिंग की अफवाहें जनवरी 2023 में मालदीव में उनकी छुट्टियों के बाद शुरू हुईं. पिछले तीन सालों में, उन्हें कई मौकों पर एक साथ देखा गया है. रश्मिका और विजय पहली बार गीता गोविंदम (2018) की शूटिंग के दौरान मिले थे और बाद में उन्होंने डियर कॉमरेड (2019) में साथ काम किया था.