200 करोड़ का बजट, तीन सुपरस्टार्स, फिर क्यों फ्लॉप हुई ये फिल्म?

Spread the love

बॉलीवुड से साउथ तक तमाम फिल्में बड़ी स्टार कास्ट के साथ भारी बजट में बनाई जाती रहती हैं. इन फिल्मों से मेकर्स और दर्शकों को बड़ी उम्मीद रहती है. हालांकि इनमें से कुछ ही कमाल कर पाती हैं और कुछ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो जाती हैं.

इनमें से एक साल 2025 में आई ‘कन्नप्पा’ भी है. इसे न केवल भारी भरकम लागत से बनाया गया था बल्कि इसमें बॉलीवुड और साउथ के तीन-तीन सुपरस्टार्स भी थे लेकिन ये फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतर पाई और बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी.

200 करोड़ की लागत में बनी थी ‘कन्नप्पा’
बता दें कि लगभग 200 करोड़ रुपये के भारी बजट से बनी इस फिल्म के प्रमोशन पर जमकर पानी की तरह पैसा बहाया गया था. इसके बज को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि साउथ इंडियन और बॉलीवुड सिनेमा के सितारों को एक साथ लाकर ये फिल्म इतिहास रचेगी. हालांकि, कमजोर कहानी और खराब वीएफएक्स की वजह से इसकी लुटिया डूब गई और स्टार-स्टडेड कास्ट होने के बावजूद थिएटर खाली रहे, जिससे इसे साल की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म का खराब टाइटल मिला.

कन्नप्पा को तीन सुपरस्टार्स भी नहीं बचा पाए
‘कन्नप्पा’ का सबसे बड़ा सेलिंग पॉइंट उसकी जबरदस्त कास्ट थी. फिल्म में विष्णु मांचू ने लीड रोल निभाया थे. हालांकि असली एक्साइटमेंट फिल्म के कैमियो से थी. दरअसल पैन-इंडिया साउथ स्टार प्रभास, मलयालम लेजेंड मोहनलाल, और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने इस फिल्म में खास कैमियो किया था. दर्शकों को उम्मीद थी कि इन तीनों आइकन्स को एक साथ स्क्रीन पर देखना एक शानदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस साबित होगा. हालांकि फिल्म की स्टार पावर भी फिल्म की कमज़ोर कहानी के चलते इसे बॉक्स ऑफिस पर डूबने से नहीं बचा पाई.

200 करोड़ का बजट, तीन सुपरस्टार्स, फिर भी फ्लॉप हो गई थी ये फिल्म

‘कन्नप्पा’ को कमज़ोर स्क्रिप्ट ले डूबी
‘कन्नप्पा’ की बॉक्स ऑफिस फेलियर की सबसे बड़ी वजह इसकी कमज़ोर स्क्रिप्ट रही. इसके अलावा इसके पुराने ट्रीटमेंट ने भी इसे दर्शको के लिए बोझिल बना दिया था. 200 करोड़ की भारी लागत लगाने के बावजूद इसके वीएफएक्स और स्पेशल इफेक्ट्स को बुरा बताया गया.

 

‘कन्नप्पा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘कन्नप्पा’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया था. भारी प्रमोशन और स्टार-स्टडेड कास्ट के बावजूद इस फिल्म को थिएटर्स में दर्शक नसीब नहीं हुए. बता दें कि ये फिल्म अपनी 200 करोड़ की लागत का आधा भी वसूल नहीं कर पाई थी और इसी के साथ ये बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी डिजास्टर साबित हुई थी.

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *