Box Office: ‘धुरंधर 2’ की नाक के नीचे चुपचाप इस फिल्म ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस, 13 दिनों में 562% कमा डाला मुनाफा

Spread the love

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह की सीक्वल धुरंधर 2 का डंका बज रहा है. इस फिल्म ने रिलीज के महज 13 दिनों में होश उड़ा देने वाली कमाई कर डाली है. लेकिन इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के आगे भी एक कम बजट की मूवी ने चुपचाप मोटी कमाई कर डाली है और इतना प्रॉफिट कमा लिया है कि हर कोई हैरान रह गया है. जानते हैं ये कौन सी फिल्म है?

मामूली बजट की फिल्म ने कमा डाले करोड़ों
धुरंधर 2 के आगे धमाकेदार कमाई कर डालने वाली ये तमिल भाषा की फिल्म ‘यूथ’ है. दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही फिल्में 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. धुरंधर 2 से क्लैश के बावजूद ‘यूथ’ को दर्शको से खूब प्यार मिला और इसने तगड़ा कलेक्शन कर डाला. इसमें केन करुणास, अनिश्मा अनिलकुमार, देवदर्शिनी सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है.

इस फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर पहला हफ़्ता काफ़ी सफ़ल रहा, और दूसरे हफ़्ते में भी इसकी रफ़्तार बनी हुई है. दूसरे वीकेंड में ज़बरदस्त प्रदर्शन के बाद, इस तमिल रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म ने तीसरे मंगलवार, यानी 13वें दिन 1.56 करोड़ रुपये कमाए थे. सैकनिल्क के मुताबिक कुल मिलाकर इसने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 13 दिनों में 39.73 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. जीएसटी  को एडजस्ट करने के बाद, यह 45.60करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन के बराबर है.

यूथ का वीक वाइज कलेक्शन (सैकनिल्क के मुताबिक) 

  • पहला हफ्ता (8 दिन) – 24.54 करोड़
  • दिन 9 – 2.21 करोड़
  • दिन 10 – 3.63 करोड़
  • दिन 11 – 4  करोड़
  • दिन 12 – 1.56 करोड़
  • दिन 13-  1.89 करोड़
  • टोटल कलेक्शन- 39.73 करोड़ रुपये

यूथ ने कितना कमा डाला मुनाफा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूथ  सिर्फ़ 6 करोड़ के बजट में बनी थी, और इस लागत के मुकाबले इसने 39.73 करोड़ नेट कमाए हैं तो, 13 दिनों में, फ़िल्म ने निवेश पर रिटर्न (ROI) के तौर पर 33.73 करोड़ कमाए हैं जो कि 562.16% रिटर्न के बराबर होता है. इसी के साथ ये फिल्म ‘सुपर हिट’ हो गई है. अब ये 50 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है. इसके लिए इसे 10.27 करोड़ रुपये और कमाने हैं. उम्मीद है कि तीसरे वीकेंड तक फिल्म ये आंकड़ा छू लेगी

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *