ऐसा हमेशा नहीं होता कि दो पैन इंडिया सुपरस्टार किसी बड़े त्योहार पर बॉक्स ऑफिस पर एक साथ धमाका करने आए. लेकिन प्रभास ने तो जैसे इसे एक आदत बना लिया है. 2023 में प्रभास की ‘सलार’ और शाहरुख खान की ‘डंकी’ के बीच टक्कर के बाद, अब उनकी लेटेस्ट अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साहब’ थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ के साथ बड़े पर्दे पर क्लैश करेगी. हालांकि दोनों फिल्में अलग-अलग भाषाओं और इंडस्ट्री से हैं, लेकिन रिलीज की तारीखों में समानता और बड़े पैमाने पर रिलीज होने के कारण वे एक ही स्क्रीन और कई मामलों में एक ही दर्शक वर्ग के लिए टकराएंगीं. इसी के साथ चलिए जानते हैं पहले दिन इनमें से कौन किस पर भारी पड़ सकती है?
‘जन नायकन’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
विजय की फिल्में ज्यादातर तमिलनाडु में ही धमाकेदार परफॉर्म करती हैं, साथ ही तेलुगु राज्यों, केरल और कर्नाटक का भी कुछ हद तक सपोर्ट मिलता है. दक्षिण भारत के बाहर उनकी फिल्मों का कारोबार लिमिटेड रहता है. लेकिन दक्षिण में उनकी फिल्मों का क्रेज इतना ज्यादा होता है कि उनके पहले दिन के कलेक्शन अक्सर सबसे बड़ी पैन इंडिया फिल्मों के कलेक्शन को भी पार कर जाते हैंय उनकी पिछली दो फिल्में ‘लियो’ और GOAT ने वर्ल्डलाइड 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की थी. वहीं मौजूदा ट्रेंड पर गौर करे तो ‘जन नायकन’ भी उसी राह पर चल रही है.
फिल्म से पहले दिन दुनिया भर में 100 से110 करोड़ रुपयों की कमाई की उम्मीद की जा रही है. हालांकि, यह विजय के लिए निराशाजनक है, उनकी फिल्म लियो ने 126 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी. वहीं भारत में, ‘जन नायकन’ के पहले दिन 45-48 करोड़ की कमाई की उम्मीद है. यह उनकी पिछली दोनों फिल्मों लियो (64 करोड़) और GOAT (48 करोड़) से कम है.
‘द राजा साब’ का बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन कैसा है?
दूसरी ओर, प्रभास ने बाहुबली के बाद अपनी सभी फिल्मों के लिए पैन इंडिया लेवल पर अच्छी ओपनिंग की है. उनकी फिल्मों के हिंदी डब वर्जन ने भारत में नियमित रूप से 15 करोड़ से ज्यादा की शुद्ध कमाई की है, जिससे उनकी फिल्मों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कहीं ज्यादा बड़ी ओपनिंग मिली है. उदाहरण के लिए, डंकी की चुनौती के बावजूद, सालार ने वर्ल्डवाइड 158 करोड़ की ओपनिंग की थी और कल्कि 2898 एडी ने तो इससे भी आगे बढ़कर 175 करोड़ की ओपनिंग की थी.
हालांकि ‘द राजा साहब’ एक बड़े पैमाने पर एक्शन फिल्म नहीं है, इसलिए उम्मीद है कि यह प्रभास की ‘बाहुबली’ के बाद आई कुछ अन्य फिल्मों की तुलना में पहले दिन कम कमाई करेगी. मौजूदा अनुमानों के मुताबिक, फिल्म दुनिया भर में 130-145 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है, जो एक बड़ी रकम है और यकीनन ‘जना नायकन’ की कमाई से कहीं ज्यादा है. भारत में भी, प्रभास से एक बार फिर दबदबा कायम रहने की उम्मीद है और फिल्म 85 से 90 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग कर सकती है, जिसमें डब किए गए वर्जन से ही 25 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई शामिल है.
सुपरस्टार्स की टक्कर में कौन जीतेगा?
‘द राजा साहब’, जिसमें हिंदी दर्शकों के बीच पॉपुलर नाम संजय दत्त और बोमन ईरानी हैं, से उम्मीद है कि यह फिल्म केवल हिंदी में 18-20 करोड़ रुपये की ओपनिंग करेगी. वहीं दूसरी ओर, ‘जना नायकन’ पहले दिन हिंदी में 1 करोड़ से ज्यादा कमाने के लिए संघर्ष कर सकती है. लेकिन सितारों की मातृभाषाओं में मुकाबला काफी करीबी है. जना नायकन और द राजा साहब दोनों से ही तमिल और तेलुगु में 40 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान है.
क्लियरली बाहुबली और कल्कि 2898 एडी जैसी फिल्मों की बदौलत हिंदी भाषी क्षेत्रों में प्रभास की पॉपुलैरिटी को देखते हुए, इस मुकाबले में वे विजय से बाज़ी मार सकते हैं. विजय की आखिरी फिल्म होने के नाते, जन नायकन को आइडियली लियो से भी बड़ी ओपनिंग मिलनी चाहिए थी. लेकिन ऐसा लगता है कि द राजा साहब के साथ टक्कर और शिवकार्तिकेयन की परसक्ति की बढ़ती चर्चा ने इसकी चमक फीकी कर दी है.