Dacoit BO Day 1 Prediction: क्या ‘डकैत’ बन पाएगी टॉलीवुड की इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर, जानें- प्रीडिक्शन

Spread the love

टॉलीवुड के लिए, 2026 अभी तक उतना अच्छा नहीं रहा है. हालांकि साउथ इंडस्ट्री को इस साल ‘माना शंकरा वर प्रसाद गारू’ और अनगनागा ओका राजू जैसी सफल फिल्में मिली है, लेकिन इसके अलावा, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ज़्यादा राहत नहीं मिली पाई है. वहीं  तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से अब अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ थिएटर में रिलीज होने जा रही है और इस फिल्म से अच्छी उम्मीदें हैं. ऐसे में जानते हैं ‘डकैत’ रिलीज के पहले दिन कितना कलेक्शन कर सकती है?

डकैत’ का नहीं है खास बज
अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्म ‘डकैत’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और इसे दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. वहीं फिल्म का भी अभी तक खास बज नहीं बन पाया है. गौरतलब है कि ये फिल्म इस शुक्रवार (10 अप्रैल) को थिएटर में रिलीज हो रही है, यानी इसके बाद महज पांच दिन बचे हैं, इसलिए चर्चा वैसी ही रहने की उम्मीद है, जिसमें सुधार की बहुत कम या कोई गुंजाइश नहीं है लेकिन थिएटर में बड़ी तेलुगु फ़िल्मों की कमी का फायदा ‘डकैत’ को मिल सकता है

 2026 की टॉलीवुड की टॉप 3 ओपनिंग में एंट्री कर पाएगी?
‘डकैत’ से  ओपनिंग डे पर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने की उम्मीद बेहद कम है, और यह 2026 की टॉप 3 टॉलीवुड ओपनर्स में एंट्री करने से चूक सकती है. बता दें कि साल की टॉप 3 तेलुगु ओपनर्स में एंट्री करने के लिए, इसे अनगनागा ओका राजू (5.5 करोड़) को पीछे छोड़ना होगा, जो थोड़ा मुश्किल लग रहा है क्योंकि इस शुक्रवार को कोई छुट्टी का फायदा नहीं है. हालांकि यह भरथा महासयुलाकु विग्न्याप्ति (2.6 करोड़) को पीछे छोड़कर टॉलीवुड की चौथी बड़ी ओपनर बन सकती है.

ये हैं भारत में 2026 की टॉलीवुड की टॉप 5 ओपनर्स (नेट)

  • द राजा साब – 62.9 करोड़
  • माना शंकर वर प्रसाद गारू – 41.6 करोड़
  • अनागनागा ओका राजू – 5.5 करोड़
  • भरथा महासयुलाकु विग्न्याप्ति – 2.6 करोड़
  • फंकी – 2.2 करोड़

डकैत के बारे में
डकैत को शेनिल देव ने डायरेक्ट किया है और सुप्रिया यारलागड्डा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. इसे सुनील नारंग ने को-प्रोड्यूस किया है. फिल्म में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, कामाक्षी भास्करला, सुनील, अतुल कुलकर्णी और ज़ैन मैरी खान भी हैं. खबर है कि इसे 70 करोड़ के बजट में बनाया गया है. इस लागत के मुकाबले, फिल्म को सेफ जोन में आने और फेल होने से बचने के लिए इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ नेट कमाने होंगे.

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *