अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर डकैत आज (10 अप्रैल) थिएटर में रिलीज़ हो गई है. तेलुगु-हिंदी बाइलिंगुअल इस फ़िल्म की दोनों मार्केट में ज़बरदस्त मार्केटिंग हुई है. फ़िल्म के काफी उम्मीदे हैं. चलिए यहां जानते हैं ये फिल्म कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है.
डकैत का एडवांस बुकिंग कलेक्शन कितना रहा?
भारत में, डकैत की एडवांस बुकिंग की शुरुआत धीमी रहr. फिल्म ने अपनी रिलीज़ से दो दिन पहले ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म बुक माई शो पर सिर्फ़ 25 हजार टिकट बेचे. इसकी तुलना में, द राजासाब ने 500 हजार और और उस्ताद भगत ने 394 हजार टिकट बेचे थे. हालांकि, डकैत जैसी छोटी फिल्म की तुलना पूरे भारत की बड़ी फिल्मों से करना गलत होगा. विदेशों में, डकैत ने बेहतर परफॉर्म किया है. नॉर्थ अमेरिका में पेड प्रीव्यू के लिए एडवांस बुकिंग में इसने $100K को पार कर लिया. ट्रेड अनुमान बताते हैं कि फिल्म ने दुनिया भर में एडवांस बुकिंग से 6 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन पार कर लिया है.
डकैत कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
डकैत की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत बंपर होने के चांसेस ना के बराबर हैं. पहले अनुमान लगाया जा रहा कि ये बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग कर सकती है लेकिन इसकी कम एडवांस बुकिंग के चलते इसकी शुरुआत धीमी हो सकती है. हैरान की बात ये है कि हिंदी और तेलुगु दोनों में रिलीज़ होने के बावजूद, डकैत के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में ओपनिंग करने की उम्मीद नहीं है, जो इसके मेकर्स के लिए निराशाजनक रहेगा. शुरुआती ट्रेंड के मुताबिक फिल्म 5 करोड़ के नेट आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाएगी, जो इसे स्लीपर हिट अनगनागा ओका राजू (5.5 करोड़) और हिंदी वॉर ड्रामा इक्कीस (7 करोड़) की तुलना में कम ओपनिंग देगी. बता दें कि डकैत का बजट 60- 70 करोड़ रुपये बताया जा रहा है., इसलिए, फिल्म को कम से कम सेफ जोन में पहुंचने के लिए अच्छा परफॉर्म करना होगा.
धुरंधर 2 बन सकती है डकैत की राह में रोडा
बता दें कि डकैत के लिए धुरंधर 2 से मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण बन सकता है. दरअसल रणवीर सिंह स्टारर स्पाई एक्शन थ्रिलर थिएटर में अब भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. हालांकि धुरंधर 2 की कमाई भी घटी है लेकिन उम्मीद है कि यह स्पाई थ्रिलर अपने चौथे हफ़्ते में होने के बावजूद डकैत से ज़्यादा कमाएगी. धुरंधर 2 ने चौथे गुरुवार को 7 करोड़ कमाए थे और चौथे शुक्रवार को भी यही कलेक्शन रहने की उम्मीद है. यह फ़िल्म पहले ही भारत में 1000 करोड़ से ज़्यादा नेट और दुनिया भर में 1650 करोड़ ग्रॉस कमा चुकी है, जिससे यह भारत की अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्मों में से एक बन गई है। अगर डकैत को आने वाले दिनों में वर्ड ऑफ़ माउथ के ज़रिए रिकवरी करनी है, तो उसे धुरंधर 2 की मज़बूत रफ़्तार से मुकाबला करना होगा.
डकैत के बारे में सब कुछ
शेनिल देव द्वारा डायरेक्टेड, डकैत एक एक्शन थ्रिलर है जिसमें अदिवी सेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप लीड रोल में हैं, पहले यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने धुरंधर: द रिवेंज संग क्लैश से बचने के लिए इसकी रिलीज तारीख 10 अप्रैल कर दी थी.