अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘डकैत’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. फिल्म को दर्शकों से घरेलू बाजार में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी फिल्म ने अच्छा परफॉर्म किया है. वहीं रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को भी इसके कलेक्शन में तेजी की उम्मीद है. यहां जानें ‘डकैत’ अपने डे 2 पर कितनी कमाई कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी कितनी है?
‘डकैत’ की पहले दिन की कमाई (Dacoit Box Office Collection Day 1)
- पहले दिन, डकैत ने 3800 शो में 6.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.
- इसके साथ ही भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 7.57 करोड़ हुआ है,
- वहीं इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 6.50 करोड़ हो गया है.
‘डकैत’ के दूसरे दिन का कलेक्शन (Dacoit Box Office Collection Day 2 Live)
शैनेल देव निर्देशित ‘डकैत’ ने रिलीज के पहले दिन धुरंधर 2 को बराबर की ही टक्कर दी है. वहीं दूसरे दिन शनिवार को इसके कलेक्शन में तेजी देखी जा रही है. फिल्म ने दोपहर 1 बजे तक घरेलू बाजार में 1.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फाइनल आंकडे रात 10.30 बजे के बाद ही अपडेट हो गए हैं.
डकैत ऑक्यूपेंसी डे 2 ऑक्यूपेंसी (Dacoit Box Office Occupancy Day 2 Live)
वहीं डकैत की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो दूसरे दिन इस फिल्म की दोपहर 1 बजे तक की ऑक्यूपेंसी 20 फीसदी दर्ज की जा रही है
| डकैत बॉक्स ऑफिस केलक्शन | बॉक्स ऑफिस | ऑक्यूपेंसी |
| डे 2 दिन (Live) | 1.08 करोड़ (दोपहर 1 बजे तक) | 20.0% |
डकैत का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
अदिवी शेष और मृणाल की डकैत का जादू विदेशों में चल गया है और इसे वहां अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ओवरसीज में इस फिल्म ने कुल 6.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. जिससे इसका पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 13.57 करोड़ हो गया है.
डकैत के बारे में
डेब्यूटेंट डायरेक्टर शेनेल देव द्वारा निर्देशित, डकैत एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा है. कहानी दो एक्स लवर्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें कई डकैतियों के सिलसिले में फिर से एक साथ आना पड़ता है, जिससे उनकी जिंदगी बदल जाती है. फिल्म में आदिवी शेष एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं, उनके साथ मृणाल ठाकुर भी हैं. वहीं प्रकाश राज और अनुराग कश्यप भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.