Dhurandhar 2 BO Day 1: ‘धुरंधर 2’ ने की ऐतिहासिक ओपनिंग, साउथ के किले में लगाई सेंध, ‘पुष्पा 2’ को छोड़ तोड़े सभी पैन इंडिया फिल्मों के रिकॉर्ड

Spread the love

रणवीर सिंह की फ़िल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है, और बॉलीवुड के इतिहास में पहले दिन सबसे बड़ी कमाई करने वाली फ़िल्मों में से एक बन गई है. रिलीज़ से पहले जबरदस्त चर्चा और हाउसफ़ुल शो के दम पर, इस सीक्वल ने बहुत जल्द ही बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी एक मज़बूत जगह बना ली है. दिलचस्प बात ये है कि इसने साउथ के किले में सेंध लगाते हुए कई पैन इंडिया फिल्मो के तगड़े रिकॉर्ड को भी धूल चटा दी है.

धुरंधर: द रिवेंज’ ने पहले दिन कितने करोड़ से की ओपनिंग?
बता दें कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अपने पेड प्रीमियर शो में 43 करोड़ का कलेक्शन कर पहले ही उम्मीदें जगा दी थीं कि ये दुनियाभर में फुल फ्लैज्ड रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस लूट लेगी और ऐसा ही हुआ. इस फ़िल्म ने अपने पहले दिन 21,728 शो में 102.55 करोड़ की नेट कमाई की है. इसी के साथ ये बॉलीवुड के इतिहास में  पहली 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. वगीं पेड प्रीव्यू से मिले 43 करोड़ को मिलाकर, इसके पहले दिन की कुल नेट कमाई 145.55 करोड़ हो गई है. जबकि अब तक फ़िल्म की कुल ग्रॉस कमाई 172.63 करोड़ तक पहुंच गई है.

यह फ़िल्म पूरे भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में बड़े पैमाने पर रिलीज़ हुई है. हिंदी वर्जन में इसने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जिसने लगभग 19,500 शो से 99.10 करोड़ नेट की कमाई की, और इसकी ऑक्यूपेंसी 73.6% रही. डब किए गए वर्ज़नों में, तेलुगू ने 59% ऑक्यूपेंसी के साथ 2.12 करोड़ कमाए. वहीं तमिल ने 39% पर 1.16 करोड़ जोड़े, जबकि मलयालम में 0.09 करोड़ (80%) और कन्नड़ में 0.08 करोड़ (46%) की कमाई रही.

धुरंधर 2′ बनी दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली इंडियन फिल्म
‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉलीवुड की सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए टॉप ओपनिंग करने का रिकॉर्ड तो अपने नाम किया ही है वहीं ये दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली भारतीय फिल्म भी बन गई है. इसने साउथ के किले में सेंध लगाते हुए पैन इंडिया फिल्मों के बड़े ओपनिंग डे रिकॉर्ड को मिट्टी में मिला दिया है. हालांकि ये पुष्पा 2 के 164 करोड़ की ओपनिंग डे रिकॉर्ड को मात नहीं दे पाई.

टॉप 5 हाईएस्ट ओपनर इंडियन फिल्में

  • पुष्पा 2- 164 करोड़ रुपये
  • धुरंधर 2- 145.55 रुपये
  • आरआरआर- 133 करोड़ रुपये
  • बाहुबली 2- 121 करोड़ नेट रुपये
  • कल्कि 2898एडी- 95 करोड़ रुपये

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *