Entertainment News Live Updates: 2 अप्रैल के दिन एंटरटेनमेंट में काफी हलचल दिख रही है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर साउथ और टीवी के साथ ही ओटीटी से जुड़ी सभी खबरों का आपडेट्स मिलेगा. साथ ही आप अपने फेवरेट स्टार्स की लाइफ से जुड़ी खबरें भी जान पाएंगे.
रणबीर कपूर की रामायण का टीजर जारी
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की पहली झलक जारी कर दी गई है. टीजर में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर ने लाइमलाइट लूट ली है. वहीं टीजर में माता सीता के रोल में साई पल्लवी, लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे और रावण की भूमिका में यश की पहली झलक भी देखने को मिली है. हालांकि हनुमान की झलक टीजर में नहीं दिखाई गई है. वहीं रावण की भी एक झलक दिखी थी.
‘रामायण’ से ‘राम’ के किरदार की मिलेगी पहली झलक
रणबीर कपूर की एपिक फिल्म, ‘रामायण पार्ट वन’ से ‘भगवान राम’ के किरदार की पहली झलक गुरुवार (2 अप्रैल) को हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज़ होगी, इसके साथ ही, भारत की अब तक की सबसे बड़ी फ़िल्म मानी जा रही इस फिल्म के प्रमोशन की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी. 2026 की बॉलीवुड की इम मच अवेटेड ‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसे नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. इसका पहला भाग इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी.
‘क्वीन 2’ को लेकर बड़ा अपडेट
2014 में, कंगना रनौत ने अपनी कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म ‘क्वीन’ से सिनेमा लवर्स को काफ़ी इम्प्रेस किया था. विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में राजकुमार राव और लीजा हेडन भी सपोर्टिंग रोल में नज़र आए थे. उस समय यह फ़िल्म दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रही थी. अपनी फ्रेश कहानी और कंगना के ज़बरदस्त अभिनय के लिए इसे हर तरफ़ से तारीफे मिलीं. अब एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, ‘क्वीन 2’ की शूटिंग अप्रैल के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है. दरअसल मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीक्वल में 2014 की हिट फ़िल्म की कहानी को सीधे तौर पर आगे नहीं बढ़ाया जाएगा, बल्कि इसमें सेल्फ डिसकवरी और फ्रीडम जैसे मेन सब्जेक्ट पर ही ज़ोर दिए जाने की उम्मीद है. ‘क्वीन 2’ में कंगना का किरदार एक शहरी लड़की के रूप में नज़र आएगा.
‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है. रिलीज के 14वें दिन इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर देखी गई फिर भी इसने देश और दुनियाभर में शानदार कारोबार किया है.
- सैकनिल्क के आंकडडों के मुताबिक 14वें दिन, ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ ने 17,906 शो में 20.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.
- इसके साथ ही, भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1101.47 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन अब तक 920.02 करोड़ हो गया है.
- वहीं ओवरसीज में फिल्म ने 14वें दिन 7.00 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब तक 365.00 करोड़ हो गया है.
- इसी के साथ दुनिया भर में इस फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर ₹1466.47 करोड़ हो गया है.
आलिया ने ‘रामायण’ में राम की झलक को बताया ‘इस दुनिया से परे’
हनुमान जयंती के मौके पर, आज रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एक नई झलक दिखाई जाएगी. जिसका टाइटल ‘रामा’ है. इसे रिलीज़ करने से पहले, रणबीर की पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस मच अवेटेड झलक के बारे में बात की और इसे “इस दुनिया से परे” बताया, साथ ही अपने पति को अपना सपोर्ट भी दिया. फैन्स के साथ एक वर्चुअल बातचीत के एक क्लिप में, आलिया को ‘रामायण’ से ‘राम’ की झलक को लेकर अपनी एक्साइटमेंट ज़ाहिर करते हुए देखा गया.
उन्होंने कहा, “रामायण का एक यूनिट कल रिलीज़ होने वाला है. इस यूनिट का नाम ‘राम यूनिट’ है. मैं इसे अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली हूं, इसलिए एक बार फिर, प्लीज़ इसे देखें और इसे सपोर्ट करें.” उन्होंने रणबीर की परफॉर्मेंस के बारे में आगे बात करते हुए फैंस का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “यह बिल्कुल शानदार है. मुझे लगता है कि रणबीर ने बहुत ही बेहतरीन काम किया है और मैं बस इस बात का इंतज़ार नहीं कर पा रही कि आप लोग इसे देखें. यह तो बस इस दुनिया से ही बाहर की चीज़ है.”