Entertainment News Live Updates: ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के बाद ब्रेक लेंगे आदित्य धर, मृणाल ठाकुर को लगी हथकड़ी?

Spread the love

Entertainment News Live Updates 4th April: एंटरटेनमेंट की दुनिया में 4 अप्रैल को भी जबरदस्त हलचल हो रही है. जहां रणबीर कपूर ने बताया है कि वे मच अवेटेड ‘रामायण’ में डबल रोल में दिखेंगे तो वहीं धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड 15सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. इन सबके बीच अंबानी के इवेंट मे बॉलीवुड सितारों की स्टाइलिश लुक की तस्वीरों ने इंटरनेट हिला दिया है. वहीं दीपिका कक्कड़ लिवर सर्जरी के बाद भी दोबारा सिस्ट मिलने से काफी घबराई हुई है. ऐसी ही एटंरटेनमेंट की सभी खबरों के अपडेट यहां जान सकते हैं.

9.55 PM: तलाक पर छलका सेलिना जेटली का दर्द

सैलिना जेटली शादी के 15 साल बाद पति से तलाक लेने जा रही है. इसी बीच अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में अपना दर्द बयां किया है. उन्होंने इसके साथ लिखा है, ‘अगर आप मुझे खुशी से जीते हुए, अपना पसंदीदा खाना खाते हुए, खूबसूरत ड्रेस में मुस्कुराते हुए देखते हो. तो बस मुझे वैसा ही रहने दो. आपने वो रातें नहीं देखीं जब मैं अकेले रोई थी. वो दिन नहीं देखे जब मैं पूरी तरह खाली महसूस कर रही थी. आप नहीं जानते कि मैंने खुद को कितनी बार छोड़ देने का मन बना लिया था.’ उन्होंने इसके जरिए बताया है कि वो इस समय अपनी परिस्थितियों से किस तरह से डील कर रही हैं. 

9.00 PM: ‘रामायण’ में हुई कुणाल कपूर की एंट्री

फिल्म ‘रामायण’ में अमिताभ बच्चन के दामाद कुणाल कपूर की भी एंट्री हो गई है. न्यूज 18 की रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में कुणाल ‘इंद्रदेव’ का किरदार निभाने वाले हैं. हालांकि इसको लेकर अभी टीम की तरफ से कोई कंफर्मेशन नहीं मिला है.

8.14 PM: OTT पर रिलीज होगी ‘तू या मैं’

शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर फिल्म ‘तू या मैं’ जल्दी ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. सिनेमा एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो ये फिल्म 10 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. ये फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों की कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली थी.  

7.35 PM: ‘डकैत’ के ट्रेलर लॉन्च पर आदिवि शेष ने की ‘धुरंधर 2’ की तारीफ

हाल ही में मृणाल ठाकुर और आदिवि शेष की आगामी फिल्म ‘डकैत’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है. इस ट्रेलर रिलीज के मौके पर आदिवि शेष ‘धुरंधर 2’ की तारीफ की है. उन्नेहोंने इस फिल्म को IPL की तरह बताया है. जो 2-4 महीनों तक अब थिएटर्स में चलने वाली है. इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि वो भी पहले ‘डकैत’ को 19 मार्च को ही रिलीज करने वाले थे लेकिन ‘धुरंधर 2’ का क्रेज देख ये फैसला बदल दिया गया.

6.45 PM: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ को मिली रिलीज डेट

इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2’ स्वतंत्रता दिवस के दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म अगस्त 2026 मे इंडिपेंडेंस वीक में रिलीज हो सकती है. ये एक इंटेंस लव स्टोरी होगी, जिसमें इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी स्क्रीन शेयर करने वाली हैं.

6.05 PM: टीवी के ‘राम’ ने की रणबीर कपूर की तारीफ

टीवी पर भगवान राम के किरदार में नजर आए एक्टर सुजय रियु ने ‘रामायण’ के टीजर रिलीज के बाद रणबीर कपूर के औरा की तारीफ की है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि रणबीर की तुलना अरुण गोविल से नहीं की जा सकती है. उनके जैसा कोई और दूसरा राम बन ही नहीं सकता.

05.29 PM: अनुराग कश्यप को शादी में मिली थी ‘डकैत’
फिल्म ‘डकैत’ के ट्रेलर का लॉन्चिंग इवेंट मुंबई में रखा था, जिस दौरान आमिर खान की भतीजी, अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप पहुंचे थे. अनुराग ने बताया कि उन्हें ये फिल्म एक शादी में ऑफर हुई थी. वह और फिल्ममेकर एक शादी में गए थे और इसी दौरान उन्हें फिल्म की स्क्रीप्ट सुनाई गई थी. एक तरफ शादी चल रही थी और दूसरी तरफ ‘डकैत’ का मुझे नैरेशन दिया जा रहा था. 

04.56 PM: अनुराग कश्यप संग थिरकीं मृणाल ठाकुर
डायरेक्टर अनुराग कश्यप, अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे. इस दौरान एक्ट्रेस के हाथों में हथकड़ी लगी दिखी. इसी बीच इवेंट से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस को अनुराग के साथ थिरकते हुए देखा जा सकता है.

04.45 PM: ‘डकैत’ का ट्रेलर रिलीज
अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की एक्शन रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘डकैत एक प्रेम कथा’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसमें एक्शन, रोमांस के साथ ही बदले की कहानी देखने के लिए मिली है. 2 मिनट 23 सेकंड के ट्रेलर में मृणाल और अदिवी के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली है. फिल्म को 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

04.34 PM: आरती सिंह ने 13 साल की उम्र में दूसरी मंजिल से लगा थी छलांग
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन और गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने एक बार फिर से बचपन से जुड़े डरावने किस्से का खुलासा किया है. ‘बिग बॉस 13’ फेम आरती सिंह ने हाउटरफ्लाई से बात करते हुए 13 साल की उम्र की एक घटना याद की और बताया, ‘उस समय मेरे घर पर भी कोई नहीं था. मैं 13 साल की थी. घर के नौकर ने मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी. उस समय मैंने जैसे तैसे खुद को उससे बचाया था. मैंने उसके हाथ पैर जोड़े फिर भी वो नहीं माना था. मैंने फिर दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी.’

03.53 PM: मोनालिसा ने हेटर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड और ओटीटी तक पर धाक जमा चुकीं एक्ट्रेस मोनालिसा ने ट्रोल्स और ‘द 50’ के कंटेस्टेंट्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. उन्होंने उन लोगों को लताड़ लगाई, जो शो के खत्म होने के बाद भी उनके और हसबैंड विक्रांत सिंह राजपूत के बारे में उलटा बोल रहे हैं, जिस पर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘ना जाने वो लोग कहां से आते हैं, जिनके पास सेंस है ही नहीं. वो लोग नीचे गिर कर बातें करते हैं और उनके मेंटोर भी उन्हें मना नहीं करते हैं. अगर हमारे फैंस ऐसा करते तो हम उन्हें रोकते क्योंकि हमारी परवरिश ऐसी है ही नहीं.’ उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह इमोशनल दिखीं.

03:48 PM: सुनंदा शर्मा के साथ फैन ने की बदतमीजी
पंजाब की मशहूर सिंगर सुनंदा शर्मा के लाइव कॉन्सर्ट को रद्द करना पड़ा. उनके लाइव शो में हड़कंप तब मच गया जब अचानक से फैंस सुरक्षा का घेरा तोड़कर स्टेज पर चढ़ गए. फैंस की इस हरकत से सुनंदा शर्मा बहुत ज्यादा डर गईं और तुरंत उन्हें परफॉर्मेंस रोककर स्टेज से छोड़ना पड़ा. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

03.29 PM: ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के बाद ब्रेक लेंगे आदित्य धर?
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 15 दिनों में 1500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. ऐसे में अब इतनी बड़ी सफलता के बाद खबर सामने आ रही है कि आदित्य धर ब्रेक लेने का प्लान लेंगे. वैरायटी इंडिया के अनुसार, उनकी मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्म ‘अश्वत्थामा’ पर काम रुक गया था. इसके अलावा भी वह चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रमा फिल्म भी कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि अब वह इस पर जीतोड़ काम करना जाता है और इसके लिए ब्रेक लेंगे. हालांकि, इस पर ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.

01.55 PM: मृणाल ठाकुर को लगी हथकड़ी?
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों फिल्म ‘डकैत’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसके जरिए वह अदिवी शेष के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अनुराग कश्यप के साथ नजर आ रही हैं और उनके हाथों में हथकड़ी लगी हुई है. वीडियो में अदिवी शेष भी साथ में दिखे. वह पुलिस की गाड़ी से बाहर आते दिखीं. इस दौरान उन्हें ब्लैक साड़ी में देखा गया. हालांकि, ये उनकी कई रियल का नहीं बल्कि रील का मामला है. ये फिल्म के प्रमोशन से जुड़ा है.

01.12 PM: राजकुमार राव की फिल्म ‘टोस्टर’ का ट्रेलर रिलीज
राजकुमार राव इन दिनों फिल्म ‘टोस्टर’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसमें वह सान्या मल्होत्रा के साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं. ऐसे में अब इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसे नेटफ्लिक्स ने रिलीज किया गया है. इसमें एक्टर रामाकांत नाम के कैरेक्टर को प्ले करते हुए दिखेंगे. फिल्म को ओटीटी पर 15 अप्रैल, 2026 को स्ट्रीम किया जाएगा.

12.49 PM: गर्ल्स गैंग संग दिखीं शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें एक्ट्रेस को गर्ल्स गैंग संग देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में एक्ट्रेस की गर्ल्स गैंग में उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी भी नजर आईं. सभी का कूल लुक देखने के लिए मिला. बताया जा रहा है कि वह गर्ल्स गैंग लंच के लिए गई थीं.

12.01 PM: नेटफ्लिक्स पर आते ही छाई ‘वध 2’
एक्टर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर हॉरर फिल्म ‘वध 2’ थियेटर के बाद ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 3 अप्रैल को रिलीज किया गया और ये ओटीटी पर आते ही छा गई है. मूवी नेटफ्लिक्स इंडिया टॉप ट्रेंडिंग की लिस्ट में नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी है.

11.30 AM: प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई अपने मॉर्निंग रूटीन की झलक
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास ने हैदराबाद में शूटिंग पर जाने से पहले अपना मॉर्निंग रूटीन की झलक दिखाई. प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी स्किन को हाइड्रेटिंग फेस मास्क और एक वैंड की मदद से तैयार करती हुई नज़र आ रही हैं. इस क्लिप में अभिनेत्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है: “गुड मॉर्निंग. मैं काम पर जा रही हूं. स्किन प्रेप. आज का दिन एक खूबसूरत शीट मास्क लगाने के लिए बहुत अच्छा है., आपका मॉर्निंग रूटीन क्या है?”

11.25 AM: ‘रामायण’ के टीजर पर ‘महाभारत’ के ‘श्री कृष्ण’ का रिएक्शन
रणबीर कपूर की फ़िल्म ‘रामायण’ का टीज़र, 2 अप्रैल को हनुमान जयंती 2026 के शुभ अवसर पर मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान रिलीज़ किया गया. टीजर में रणबीर के भगवान राम के रूप की पहली झलक दिखाई गई है. टीजर को लोगों से मिला-जुला रिएक्शन मिला है. अब अभिनेता और राजनेता नीतीश भारद्वाज, ने ‘रामायण’ के टीज़र पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ‘महाभारत’ में भगवान कृष्ण का किरदार निभाकर खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी. टाइम्स नाऊ के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, “रामायण अब एक ग्लोबल अवतार में. नितेश तिवारी और उनकी टीम को मेरी शुभकामनाएं.”

11.15 AM: रामायण में रणबीर कपूर का डबल रोल कंफर्म
रणबीर कपूर ने नितेश तिवारी की रामायण में अपना डबल रोल कन्फर्म कर दिया हैय फिल्म में वे राम का रोल कर रहे हैं, लेकिन वे कुछ समय के लिए परशुराम के रोल में भी दिखेंगे, जो राम से पहले विष्णु के अवतार थे. हाल ही में एलए  में हुए टीज़र लॉन्च पर कोलाइडर से बात करते हुए, रणबीर कपूर ने बताया कि उन्होंने राम और परशुराम दोनों का रोल करने के लिए अपनी बॉडी लैंग्वेज और आवाज़ का इस्तेमाल कैसे किया, क्योंकि दोनों किरदारों का स्वभाव अलग-अलग है.

11 AM: धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड 15सौ करोड़ के पार
धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है. रिलीज 16वें दिन इसका दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन 15 सौ करोड़ के पार हो गया. अब इसकी 16 दिन की वर्ल्डवाइड कमाई 1523.58 करोड़ हो गई है. इसी के साथ इतने इतिहास रच दिया है.

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *