Friday Box Office: फ्राइडे को ‘बॉर्डर 2’ का रहा जलवा, ‘मर्दानी 3’ ने भी किया कमाल, जानें- ‘धुरंधर’- ‘द राजा साब’ सहित बाकी फिल्मों का हाल

Spread the love

इस शुक्रवार को सिनेमाघरो में एक बार फिर कई नई फिल्मों ने दस्तक दी. इनमें रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 भी शामिल है. हालांकि नई फिल्मों के आने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 का ही दबदबा कायम रहा है. चलिए यहां जानते हैं इस शुक्रवार को नई और कुछ हफ्तों पुरानी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?

बॉर्डर 2 ने दूसरे शुक्रवार कितनी की कमाई? 
बॉर्डर 2 की बॉक्स ऑफिस पर दहशत बढ़ती जा रही है. रिलीज के पहले दिन से ही ये टिकट खिड़की पर धमाका कर रही है और दर्शकों का दिल जीत रही है. हालांकि पहले हफ्ते में इसकी कमाई में उतार-चढ़ाव भी देखा गया फिर भी इसने फर्स्ट वीक में 224.25 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया. वहीं रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक बॉर्डर 2 ने 10.75 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इस फिल्म का 8 दिनों का कुल कलेक्शन 235 करोड़ रुपये हो गया है. 

मर्दानी 3 ने शुक्रवार को कितनी कमाई की? 
इस शुक्रवार को रानी मुखर्जी ने अपनी मर्दानी फ्रैंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट मर्दानी 3 से सिनेमाघरों में एंट्री की. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. वहीं बॉर्डर 2 से मुकाबले के बावजूद मर्दानी 3 ने रिलीज के पहले दिन सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक 3.80 करोड़ कमाए. 

द राजा साब ने चौथे शुक्रवार कितनी की कमाई? 
प्रभास की हॉरर कॉमेडी “द राजा साब” अब अपना थिएट्रिकल सफर खत्म करने वाली है. इसी के साथ इस सुपर फ्लॉप रही फिल्म ने अपनी रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे फ्राइडे को  सिर्फ 22 लाख रुपये कमाए और यह दिखाता है कि अब इसे बिल्कुल भी दर्शक नहीं मिल रहे हैं. गौरतलब है कि प्रभास के बड़े फैन बेस की वजह से इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की शुरुआत अच्छी हुई थी, लेकिन हर हफ्ते इसकी कमाई कम होती गई. 22 दिनों के बाद भी फिल्म उस लेवल तक नहीं पहुंच पाई है जिसकी सभी को उम्मीद थी. सैकनिल्क के मुताबिक इसका भारत में नेट कलेक्शन 145.18 करोड़ रुपये और भारत में ग्रॉस कलेक्शन 173.18 करोड़ रुपये है जबकि दुनिया भर में इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 207.43 करोड़ रुपये हो गया है. 

धुरंधर ने 9वें शुक्रवार कितनी की कमाई? 
रणवीर सिंह की धुरंधर ने सिनेमाघरों में 8 हफ्ते जमकर कमाई की. अब ये ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है बावजूद इसके ये बॉक्स ऑफिस पर अब भी कमाई कर रही है. हालांकि अब इसका कलेक्शन काफी कम हो चुका है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक धुरंधर ने सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के 9वें फ्राइडे यानी 57वें दिन भारत में 25 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म का भारत में टोटल नेट कलेक्शन अब 836.1 करोड़ रुपये हो गया है. 

मना शंकरा वर प्रसाद गारू का तीसरे शुक्रवार का कितना रहा कलेक्शन
मना शंकरा वर प्रसाद गारू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉ़र्म कर रही है. चिरंजीवी स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के दो हफ्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे फ्राइडे यानी 19वें दिन सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 1.1 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद इसकी टोटल कमाई अब 203.05 करोड़ रुपये हो गई है. 

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *