भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस समय दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलर रहा है. जहं एक तरफ दो बड़ी फिल्मों के रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ के बीच करारी टक्कर देखने को मिल रही है तो वहीं इन दोनों के आने से कुछ हफ्ते पुरानी फिल्में कमाई के लिए संघर्ष करती दिख रही हैं. चलिए यहां जान लेते हैं शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने बाजी मारी और कौन सी फेल हो गई .
‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने फ्राइडे को कितना किया कलेक्शन?
‘धुरंधर’ ने धमाकेदार एडवांस बुकिंग के बाद पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ कमाकर ही साबित कर दिया था कि ये बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है. 19 मार्च को फुल फ्लैज्ड रिलीज होने के बाद इसे सेलेब्रिटीज़, फैंस और क्रिटिक्स से पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिला. इसी के साथ इसने पहले दिन 102.55 करोड़ कमाकर ऐतिहासिक ओपनिंग की. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक अपने दूसरे दिन इस फिल्म ने 88.72 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद इस फिल्म ने रिलीज के दो दिन में ही 226.27 करोड़ रुपये कमा लिए. अब शनिवार और रविवार को भी फिल्म के बंपर कमाई की उम्मीद है. यानी फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 ने अपना कब्जा जमा लिया है.
उस्ताद भगत सिंह ने फ्राइडे को कितना किया कलेक्शन
पावर स्टार पवन कल्याण की तेलुगू ड्रामा फ़िल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को मिक्स्ड रिव्यू मिला था. लेकिन ओपनिंग डे पर इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की और 34.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. पहले दिन तो इस फिल्म ने साउथ में धुरंधर 2 का सिक्का चलने नहीं दिया लेकिन दूसरे दिन, फ्राइडे को इसके कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फ़िल्म ने 9.25 करोड़ रुपये कमाए. इसी के साथ भारत में इस फिल्म की दो दिनों की कुल कमाई अब 44.00 करोड़ रुपये हो गई है. यानी ये धुरंधर 2 से काफी बड़े अंतर के साथ पीछे चल रही है.
यूथ ने फ्राइडे को कितनी की कमाई?
धुरंधर 2 और उस्ताद भगत सिंह जैसी बड़ी फिल्मों के बीच सूरज वेनजारामूडु और केन करुणास की फ़िल्म ‘यूथ’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर ठीक-ठाक शुरुआत की थी. यह एक ‘फील-गुड’ एंटरटेनर फ़िल्म है, जो 19 मार्च 2026 को रिलीज़ हुई थी और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इसने रिलीज के पहले दिन 3.60 करोड़ कमाए थे. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के दूसरे दिन फ्राइडे को इस फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये कमाए. इसी के साथ इस फिल्म की दो दिनों की कुल कमाई अब 7.10 करोड़ रुपये हो गई है.
आडू 3 की शुक्रवार की कितनी रही कमाई?
जयसूर्या की फ़िल्म ‘आडू 3’ बॉक्स ऑफ़िस पर लगातार ऊपर की ओर बढ़ रही है. फ़िल्म ने दूसरे दिन अपनी कमाई में थोड़ी, लेकिन अहम बढ़त दर्ज की है. Sacnilk के मुताबिक, फ़िल्म ने दूसरे दिन यानी फ्राइडे को 6.20 करोड़ रुपये कमाए, जो पहले दिन की कमाई 5.95 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.2 प्रतिशत ज़्यादा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फ़िल्म की नेट कमाई अब 12.15 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, कुल कमाई 14.03 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है.
थाई किझवी ने चौथे फ्राइडे कितनी की कमाई?
राधिका सरथकुमार की फिल्म थाई किझवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. हालांकि अब धुरंधर 2 और उस्ताद भगत सिंह की रिलीज की वजह से इसकी कमाई पर असर हुआ है. रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे शुक्रवार को ये लाखों में सिमट गई. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक थाई किझवी ने रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे फ्राइडे को 60 लाख रुपये कमाए हैं. जिसके बाद इस फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 54.85 करोड़ रुपये हो गया है.