January 2026 Release: जनवरी में एक या दो नहीं 25 फिल्में होंगी थिएटर में रिलीज, चेक करें पूरी लिस्ट

Spread the love

2026 का साल धमाकेदार फिल्मों के साथ शुरू हो चुका है और जनवरी में ही सिनेमा प्रेमियों के लिए कई बड़ी और रोमांचक फिल्में रिलीज होने वाली हैं. थलापथी विजय की जाना नायागन से लेकर टिमोथी चालमेट की मार्टी सुप्रीम और बॉर्डर 2 जैसी ग्रैंड वापसी तक हर किसी के लिए कुछ न कुछ है. आइए जानते हैं इस महीने की सबसे चर्चित फिल्मों के बारे में.

जन नायकन
थलापथी विजय इस फिल्म में आईपीएस ऑफिसर वेट्री कोंडन की भूमिका में हैं. कहानी में वो पुराने दुश्मनों और लंबे समय से बंद मामलों का सामना करते हैं. फिल्म में आपको हाई-एंड एक्शन, इमोशन और थ्रिल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. फैंस का कहना है कि ये विजय की आखिरी फिल्म हो सकती है इसलिए इसे देखने का एक्साइटमेंट बहुत ज्यादा है. ये फिल्म 9 जनवरी 2026 को थिएटर में पैन इंडिया रिलीज होगी.

ग्रीनलैंड 2: माइग्रेशन
ग्रीनलैंड की दुनिया वापस आ रही है. इस बार गैरीटी परिवार यूरोप के वेस्टलैंड में सुरक्षित जगह खोजने निकलता है. जोन और एलिसन अपने डायबिटिक बेटे नाथन के साथ कई मुश्किलों का सामना करते हैं. फिल्म दिखाती है कि परिवार के लिए कठिनाइयों में भी एक-दूसरे का साथ कितना महत्वपूर्ण होता है. ये मूवी 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

स्लीपवॉकर
फिल्म की कहानी एक परिवारिक त्रासदी के इर्द-गिर्द घूमती है. एक हादसे में परिवार की छोटी बेटी की मौत हो जाती है और पिता कोमा में चले जाते हैं. अकेली मां गंभीर नींद संबंधी समस्या से जूझती है और उसे डरावने सपनों और हकीकत के बीच संतुलन बनाना पड़ता है. ये फिल्म हॉरर और थ्रिलर का मजेदार मिक्स है. ये फिल्म 9 जनवरी 2026 को थिएटर में रिलीज होने वाली है

द क्रोनोलॉजी ऑफ वॉटर (इंडिया प्रीमियर)
क्रिस्टन स्टीवर्ट ने डायरेक्शन डेब्यू किया है इस फिल्म के साथ. कहानी लिडिया युक्नाविच पर आधारित है जो एक प्रोफेशनल स्विमर हैं. अपनी पहली संतान की मृत्यु के बाद वो अपने जज्बातों को लिखना शुरू करती हैं. फिल्म भावनाओं और मानसिक संघर्ष को बहुत संवेदनशील तरीके से दिखाती है. ये फिल्म 9 जनवरी 2026 को इंडिया प्रीमियर के तौर पर रिलीज होगी.

सॉन्ग सं ब्लू (इंडिया प्रीमियर)
फिल्म माइक और क्लेयर सरडिना की जिंदगी पर केंद्रित है. ये दिखाती है कि कैसे वे अपने प्यार और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाए रखते हैं. फिल्म में रिश्तों की गहराई, संघर्ष और समर्पण को बारीकी से दिखाया गया है. ये हिंदी फिल्म 30 जनवरी 2026 को इंडिया प्रीमियर में आएगी. 

द राजा साब
कहानी में एक आदमी अपने घर को बेचने की योजना बनाता है. लेकिन उसके दादा की आत्मा उसे याद दिलाती है कि असली मालिक कौन है. फिल्म में पारिवारिक रिश्तों, विरासत और यादों को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है. इस फिल्म को 9 जनवरी 2026 में रिलीज किया जा रहा है.

परासक्ती
फिल्म 1965 के तमिलनाडु की सच्ची घटनाओं पर आधारित है. इसमें दो भाई अलग-अलग विचार और आदतें रखते हैं और टकराते हैं. लेकिन जब समाज में अन्याय होता है तो उन्हें मिलकर लड़ना पड़ता है. फिल्म में सामाजिक संदेश और पारिवारिक ड्रामा का अच्छा मिक्स है. ये फिल्म 10 जनवरी 2026 को थिएटर में रिलीज होने वाली है.

मना शंकरा वरप्रसाद गरु
शंकरा वरप्रसाद एक पारिवारिक झगड़े में फंसते हैं. फिल्म में भरोसा, वफादारी और परिवारिक रिश्तों के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले को भी दिखाया गया है. थ्रिल और पारिवारिक मनोरंजन दोनों का संतुलन फिल्म में है. इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तक नहीं आई है.

भारत महासायुलाकु विग्न्याप्थि
राम सत्यनारायण की शादीशुदा जिंदगी में मुश्किलें आती हैं. वो स्पेन में एक नई महिला से मिलता है और पुरानी और नई महिलाओं के बीच संतुलन बनाना सीखता है. फिल्म में कॉमेडी और रोमांस का मिश्रण है जो कहानी को हल्का और मजेदार बनाता है. इस फिल्म की भी रिलीज डेट अभी तक नहीं आई है. 

नारी नारी नदुमा मुरारी
एक आदमी अपनी सहकर्मी से शादी करने वाला है लेकिन उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड उसके ऑफिस में बॉस बनकर आती है. प्यार और काम के बीच वो कई मजेदार और मुश्किल हालात में फंस जाता है. फिल्म में रोमांस और ह्यूमर दोनों का सही बैलेंस है. ये तेलुगु कॉमेडी‑ड्रामा 14 जनवरी 2026 को थिएटर में रिलीज होगी. 

अनगानगा ओका राजू
राजू अपने जीवन की परेशानियों और जिम्मेदारियों के बीच सही काम करने की कोशिश करता है. फिल्म दिखाती है कि कैसे वो अपने महत्वाकांक्षाओं को संभालता है और कठिन हालात में सही फैसला लेता है. इसमें ड्रामा और थ्रिल का अच्छा मिश्रण है. इस फिल्म की भी रिलीज डेट अभी तक नहीं आई है. 

28 इयर्स लेटर: द बोन टेम्पल
28 डेज लेटर सीरीज की चौथी फिल्म. ब्रिटेन में रेज वायरस फैल जाता है. नई टीम के सदस्य गैंग में आते हैं और डॉ. इयान केल्सन को नए खतरों का सामना करना पड़ता है. फिल्म में सस्पेंस और एक्शन का मजेदार मिक्स है.  ये फिल्म 16 जनवरी 2026 को दुनिया भर के थिएटर में रिलीज होगी.

मायासभा: द हॉल ऑफ इल्यूजन
दो लोग एक रहस्यमय थिएटर में घुसते हैं. वहां उन्हें एक फिल्म मैग्नेट और उसके बेटे से मिलना पड़ता है. फिल्म में इल्यूजन, लालच और साहस की कहानी है जिसमें लोग रोमांच और उत्सुकता के साथ जुड़े रहते हैं. ये फिल्म 16 जनवरी 2026 को थिएटर में होगी. 

हैप्पी पटेल: खतर्नाक जासूस
विर दास इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं और इसे डायरेक्ट भी किया है. कहानी एक आम आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है जो गलती से जासूसी के केस में फंस जाता है. फिल्म में कॉमेडी, थ्रिल और रहस्य का बढ़िया बैलेंस है. ये फिल्म भी 16 जनवरी 2026 को थिएटर में होगी. 

राहु केतु
राहु और केतु की जादुई किताब चोरी हो जाती है. अब उन्हें अपनी असली शक्ल में लौटने के लिए मिशन करना पड़ता है. फिल्म में पौराणिक कहानी, रोमांच और फैंटेसी का मजा है. ये फिल्म 16 जनवरी 2026 को थिएटर में होगी. 

वन टू चा चा चा
दो दोस्त एक अजीब चाचा और हाई-स्पीड चेज में फंस जाते हैं.  फिल्म में दोस्ती, पुलिस और रोमांच का मजा है. ह्यूमर और थ्रिल दोनों का अच्छा मिश्रण है. ये फिल्म भी 16 जनवरी 2026 को थिएटर में होगी. 

प्रोजेक्ट वाय
दो दोस्त पैसों की तंगी में चोरी और काले सोने की तलाश में लग जाते हैं. फिल्म दिखाती है कि उनकी दोस्ती और हिम्मत कैसे उन्हें मुश्किल हालात में आगे बढ़ाती है. इसमें एक्शन और ड्रामा का अच्छा बैलेंस है. ये फिल्म 21 जनवरी 2026 को थिएटर में रिलीज होगी. 

चत्ता पच्चा: द रिंग ऑफ राउडीज
फोर्ट कोच्चि में एक्स-कॉन्विक्ट्स की रेसलिंग क्लब. धोखा, दोस्ती और संघर्ष फिल्म की मेंन थीम है.  रिंग में होने वाले मुकाबले और रोमांच लोगों को बांधे रखते हैं. ये मूवी 22 जनवरी 2026 को सिनेमाघरोंमें रिलीज होने वाली है.

बॉर्डर 2
1971 के युद्ध पर आधारित ये फिल्म. इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के बहादुर हीरोज की कहानी है. 27 साल बाद फैंस को इसका इंतजार खत्म होने वाला है. फिल्म में एक्शन और देशभक्ति का मजा है. ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को थिएटर में रिलीज होगी.

मार्टी सुप्रीम (इंडिया प्रीमियर)
1950s न्यूयॉर्क के टेबल टेनिस प्लेयर मार्टी मौजर की कहानी है. टिमोथी चालमेट मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में स्पोर्ट्स, ड्रामा और पुरानी न्यूयॉर्क की लाइफस्टाइल का मजा है.  ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को थिएटर में इंडिया प्रीमियर में आएगी.

मरसी
2029 लॉस एंजेलेस में एक डिटेक्टिव अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में फंसता है. उसे एआई जज के सामने खुद को निर्दोष साबित करना पड़ता है. फिल्म में साइंस फिक्शन और क्राइम थ्रिलर का अच्छा मिश्रण है.

रिटर्न टू साइलेंट हिल
साइलेंट हिल 2 पर आधारित ये हॉरर फिल्म है. जेम्स सुंदरलैंड अपनी खोई हुई प्रेमिका को ढूंढते हैं और अजीब डरावने घटनाओं का सामना करते हैं. फिल्म में सस्पेंस और डरावना माहौल है.

सेंड हेल्प
लिंडा और ब्रैडली प्लेन क्रैश के बाद एक निर्जन द्वीप पर फंस जाते हैं. जीवन और सुरक्षा के लिए उन्हें अपने मतभेद भूलने पड़ते हैं. फिल्म में रोमांच और इंसानी संघर्ष को दिखाया गया है.

हॉंटेड 3D: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट
ये फिल्म 2011 की हॉंटेड 3D का सीक्वल है.एक कपल भूतिया घर में फंस जाता है और पुराने मालिकों के भूतों का सामना करता है.
फिल्म में हॉरर और सस्पेंस का मजेदार मिक्स है.

वालथु वशते कल्लान
इस फिल्म में एक पुलिस अफसर जटिल केस सुलझाता है. फिल्म में गहरे रहस्यों और सस्पेंस का खुलासा होता है.थ्रिल और एक्शन का अच्छा बैलेंस फिल्म में है.

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *