हर महीने बॉलीवुड से लेकर साउथ की अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं जो आपको फुल एंटरटेन करती हैं. वहीं जूनके महीने में भी थिएटर्स में कई नई फिल्में धमाका करने आ रही है. इनमें पैन इंडिया सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म टॉक्सिक से शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 तक शामिल है. चलिए यहां जान लेते हैं कि जून में कौन सी फिल्म कब रिलीज हो रही है.
जून में कौन सी फिल्में सिनेमाघरों में हो रही हैं रिलीज?
बता दें कि फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट पर जून-जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिलमों की पूरी लिस्ट जारी की है. जिसके मुताबिक दोनों महीने नई फिल्मों से पूरी तरह पैक रहने वाले हैं.
टॉक्सिक
यश स्टारर टॉक्सिक साल की मच अवेटेड फिल्म है. ये मूवी पहले 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन मिडिल ईस्ट में टेंशन का हवाला देते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी थी. अब ये 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिलम में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और तारा सुतारिया समेत कई स्टार्स नजर आएंगे.
है जवानी तो इश्क होना है
इस फिल्म को डेविड धवन ने निर्देशित किया और इसमें वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म सिनेमाघरों में 12 जून को दस्तक देगी. पहले ये 5 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन टॉक्सिक से क्लैश के चलते इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई.

मैं वापिस आउंगा
‘मैं वापस आऊंगा’ में इम्तियाज़ अली और दिलजीत दोसांझ अपनी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म अमर सिंह चमकीला (2024) के बाद एक बार फिर साथ आ रहे हैं. इस फ़िल्म में एक नई जोड़ी आमने-सामने नज़र आएगी, जिसमें शरवरी वाघ (जिन्हें पिछली बार मुंज्या 2024 में देखा गया था) और वेदांग रैना (जिन्होंने 2024 की एक्शन थ्रिलर फ़िल्म जिगरा में आलिया भट्ट के भाई का किरदार निभाया था) शामिल हैं. ये फिल्म 12 जून को रिलीज होगी और वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है से क्लैश करेगी
कॉकेटल 2
होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित रोमांटिक ड्रामा सीक्वल ‘कॉकटेल 2’ 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगे. इस अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक व टीज़र 18 मार्च, 2026 के आस-पास आधिकारिक तौर पर जारी किया जाएगा.
वेलकम टू द जंगल
हिंदी कॉमेडी फ़िल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (‘वेलकम 3’) 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. अहमद खान द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार के लीड रोल वाली इस फिल्म में कलाकारों की एक बड़ी टोली वाली यह फ़िल्म ‘वेलकम’ फ़्रैंचाइज़ी की अगली कड़ी है.