प्रदीप रंगनाथन की नई फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ इस शुक्रवार, 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अदिवि सेष और मृणाल ठाकुर की डकैत के साथ क्लैश हुआ है. वहीं इसे ब्ल़कबस्टर 23 दिन पुरानी धुरंधर 2 से भी मुकाबला करना पड़ा है. बावजूद इसके ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ ने इन दोनों फिल्मों से अच्छी शुरुआत की है. चलिए यहां जानते इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कितना कलेक्शन किया है?
‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ ने पहले दिन कितनी की कमाई?
साइंस-फिक्शन रोमांस फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ को रिलीज के पहले दिन दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ ने भारत में पहले दिन 3,202 शो में 6.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया गै. इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन अब तक 7.93 करोड़ रुपये हो गया है. विदेशी बाजारों से इसने 2.00 करोड़ रुपये जोड़े जिससे शुक्रवार को फिल्म का कुल ग्लोबल कलेक्शन 9.93 करोड़ रुपये हुआ है.
‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ की ऑक्यूपेंसी
बता दें कि ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ के तमिल वर्जन ने 2117 शो में 5.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 37.0% ऑक्यूपेंसी के साथ बढ़त बनाई. तेलुगु वर्जन ने 1,085 शो में 25.0% ऑक्यूपेंसी के साथ 1.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. ओपनिंग डे पर कुल ऑक्यूपेंसी 32.9% रही.
डकैत और धुरंधर 2 पर भारी पड़ी ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’
‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ ने 6.85 करोड़ के कलेक्शन के साथ नई रिलीज डकैत पर पहले दिन दबदबा बनाया. वहीं इसने 23 दिन पुरानी धुरंधर 2 से भी ज्यादा कलेक्शन किया है. बता दें कि डकैत की पहले दिन की कमाई सैकनिल्क के मुताबिक 6.50 करोड़ रही है. जबकि धुरंधर 2 ने 23वें दिन 6.70 करोड़ कमाए हैं. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्में वीकेंड पर कैसा परफॉर्म करती हैं.
‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ की कहानी और कॉन्सेप्ट
‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ में एक आदमी प्यार की तलाश में मोबाइल गैजेट का इस्तेमाल करके 2035 में टाइम ट्रैवल करता है. कहानी यह सवाल उठाती है कि क्या रोमांस के मामलों में कोई ऐप सचमुच दिल की जगह ले सकता है. विग्नेश शिवन द्वारा निर्देशित, ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ रोमांस और कॉमेडी का बेहतरीन ब्लेंड है, जो दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने का वादा करती है. फिल्म में एस. जे. सूर्या और कृति शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही योगी बाबू, सीमान, गौरी जी किशन, शाह रा, मालविका और सुनील रेड्डी जैसे दमदार कलाकारों की टोली भी है. ये राउडी पिक्चर्स और सेवन स्क्रीन स्टूडियो द्वारा निर्मित है.