Mana Shankara Varaprasad Garu BO Day 2: दो दिन पहले आई इस फिल्म ने ‘द राजा साब’ को चारो खाने किया चित्त, कर डाला धमाकेदार कलेक्शन

Spread the love

चिरंजीवी ने अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘माना शंकरा वरप्रसाद गारू’ के साथ बड़े पर्दे पर शानदार वापसी की है. दमदार शुरुआत के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है. दिलचस्प बात ये है कि प्रभास की पैन इंडिया फिल्म द राजा साब के आगे इसने महज दो दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए यहां जानते हैं ‘माना शंकरा वरप्रसाद गारू’ ने तीन दिनों में कितनी की है कमाई?

‘माना शंकरा वरप्रसाद गारू’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अनिल रविपुडी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘माना शंकरा वरप्रसाद गारू’ ने रविवार को पेड प्रीव्यू शोज से भारत में 9.35 करोड़ कमाए थे. इसके बाद सोमवार को पहले दिन यानी सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाया 32.25 करोड़ कमाए थेय. इसके बाद फिल्म ने सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक दूसरे दिन यानी मंगलवार को 19.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसी के साथ इसके दो दिनों के बाद कुल घरेलू कलेक्शन 61.10 करोड़ रुपये नेट (73.25 करोड़ ग्रॉस) हो गया है.

वर्ल्डवाइड इस फिल्म की शुरुआत दमदार रही और पहले दिन इसने 23 लाख डॉलर कमाए। दो दिनों के बाद फिल्म का विदेशी कलेक्शन 30 लाख डॉलर से ज्यादा हो गया है, जिससे इसका ग्लोबल कुल कलेक्शन आसानी से 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.फिल्म की ग्लोबल कमाई अब 120 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है. यह बॉक्स ऑफिस पर चिरंजीवी की शानदार वापसी का प्रतीक है. 

माना शंकर वराप्रसाद गारू ने ‘द राजा साब’ को पछाड़ा
प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ इस साल पोंगल पर रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही थी. पिछले शुक्रवार को भारत में 53 करोड़ रुपये के ओपनिंग डे कलेक्शन के साथ इसने इस उम्मीद कुछ हद तक सही भी साबित किया. लेकिन तब से निगेटिव रिव्यू के कारण फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है. मंगलवार को ‘द राजा साब’ ने जहां सिर्फ 4.85 करोड़ रुपये कमाए, जो ‘माना शंकर वराप्रसाद गारू’ के उसी दिन के कलेक्शन के एक चौथाई से भी कम है. चिरंजीवी की इस फिल्म के पोंगल पर कलेक्शन में उछाल आने की संभावना है, जिससे इसकी स्थिति और मजबूत होगी.

माना शंकर वराप्रसाद गारू के बारे में सब कुछ
अनिल रविपुडी द्वारा निर्देशित, माना शंकर वराप्रसाद गारू एक क्लासिक चिरंजीवी-स्टाइल की एक्शन एंटरटेनर है जिसमें नयनतारा भी हैं और दग्गुबाती वेंकटेश द्वारा एक एक्सटेंडेड कैमियो भी है. यह फिल्म पोंगल की छुट्टियों से पहले सोमवार, 12 जनवरी को रिलीज हुई थी. 

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *