सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड की कई नई और कुछ हफ्तों पुरानी फिल्मों के बीच मुकाबला हो रहा है. इनमें 18 दिन पुरानी सनी देओल की बॉर्डर 2 से लेकर रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 और नई रिलीज नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की वध 2 सहित कई फिल्में शामिल हैं. संडे को इन सभी फिल्मों को छुट्टी का फायदा मिला था. जानते हैं मंडे को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा है.
वध 2 ने मंडे को कितनी की कमाई?
नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की फिल्म वध 2 सिनेमाघरों में इस शुक्रवार को रिलीज हुई थी. इस फिल्म की ओपनिंग तो ठंडी रही थी लेकिन वीकेंड पर इसने अच्छी ग्रोथ दिखाई और करोड़ में कमाई की. बता दें कि पहले दिन, वध 2 ने 0.5 करोड़ रुपये कमाए, इसके बाद दूसरे दिन 1 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म ने तीसरे दिन यानी संडे को भी 1 करोड़ रुपये कमाए. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक वध 2 ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंंडे को 31 लाख का कलेक्शन किया है. इसी के साथ वध 2 की चार दिनों की कुल कमाई अब 2.66 करोड़ रुपये हो गया है.
मर्दानी 3 ने दूसरे मंडे कितनी कमाई की?
रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. पहले हफ्ते में 26.3 करोड़ कमाने के बाद इस फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 1.85 करोड़, दूसरे शनिवार 3.5 करोड़ और दूसरे रविवार 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मर्दानी 3 ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ इस फिल्म की 11 दों की कुल कमाई 37.05 करोड़ रुपये हो गई है.
बॉर्डर 2 ने तीसरे मंडे कितना कलेक्शन किया?
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 नई रिलीज फिल्मों के आगे भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है. इस वॉर ड्रामा फिल्म ने अपने 17वें दिन 7.25 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन यानी दूसरे मंडे को 1.85 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में नेट कमाई 311.60 करोड़ रुपये हो गई है.
मना शंकरा वारा प्रसाद गारू ने 5वें मंडे कितनी की कमाई?
चिरंजीवी की हालिया रिलीज फिल्म मना शंकरा वारा प्रसाद गारू को सिनेमाघरों में धमाल मचाते हुए लगभग एक महीना पूरा हो गया है. इस फिल्म इस फिल्म ने जमकर नोट छापे हैं. हालांकि अब रिलीज के पांचवें हफते में ये लाखों में कमाई कर रही है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मना शंकरा वारा प्रसाद गारू ने रिलीज के 5वें सोमवार को यानी 29वें दिन 60 लाख की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 213.25 करोड़ रुपये हो गया है.