Monday Box Office: मंडे टेस्ट में ‘ओ रोमियो’ ने मारी बाजी, ‘तू या मैं’ हुई बुरी तरह फेल, जानें- ‘बॉर्डर 2’, ‘मर्दानी 3’ सहित बाकी फिल्मों का हाल

Spread the love

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियो’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस क्लैश शनाया कपूर की सर्वाइवल थ्रिलर ‘तू या मैं’ से हुआ, जो थाई फिल्म द पूल का अडैप्टेशन है. वहीं जहां ‘ओ रोमियो’ ठीक ठाक कमाई कर रही है वहीं ‘तू या मैं’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट चुकी है. इन सबके बीच सिनेमाघरों में चार हफ्ते पुरानी बॉर्डर 2 और तीन वीक पुरानी मर्दानी 3 भी कमाई कर रही हैं. चलिए यहां जानते हैं इन फिल्मों का मंडे टेस्ट में कैसा हाल रहा है?

‘ओ रोमियो’ ने मंडे को कितना किया कलेक्शन?
शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर 8.5 करोड़ से ठीक ठाक शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन इस फिल्म ने 12.65 करोड़ की शानदार कमाई की. हालांकि तीसरे दिन इस फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसका कलेक्शन 9 करोड़ रुपये रहा. वहीं इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, ओ रोमियो ने अपने चौथे दिन, 16 फरवरी 2026 को 4.75 करोड़ रुपये कमाए. इसी के साथ, फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 34.90 करोड़ रुपये हो गया है.

‘तू या मैं’ ने मंडे को कितना किया कलेक्शन?
‘तू या मैं’ अभिषेक बांदेकर ने लिखी है और बिजॉय नांबियार ने डायरेक्ट की है. इस सर्वाइवल ड्रामा में शनाया कपूर और आदर्श गौरव लीड रोल में हैं. तू या मैं के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस की बात करें तो फिल्म की शुरुआत धीमी रही। अपने ओपनिंग डे पर, बॉलीवुड फिल्म ने 0.6 करोड़ कमाए. वहीं दूसरे दिन, इसकी कमाई में 141.67% की बढ़ोतरी हुई, और इसने 1.45 करोड़ का कलेक्शन किया. अपने पहले रविवार को, तू या मैं की कमाई में 44.83% की गिरावट आई, और इसने 0.8 करोड़ कमाए. अब ये फिल्म मंडे टेस्ट में भी फेल हो गई, और सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन महज 45 लाख का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म की चार दिनों की भारत में नेट कमाई 3.28 करोड़ रुपये हो गई है.

‘बॉर्डर 2’ ने कितना किया चौथे मंडे को कलेक्शन
कई नई फिल्मों के आने के बाद भी सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. इस फिल्म ने रिलीज के चौथे वीकेंड पर भी धमाकेदार कमाई की थी. हालांकि चौथे मंडे को इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखी गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक बॉर्डर 2 ने रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे मंडे को 60 लाख कमाए हैं.इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’ की 25 दिनों की कुल कमाई अब 322.45 करोड़ रुपये हो गई है. 

मर्दानी 3 ने तीसरे मंडे कितनी की कमाई?
रानी मुखर्जी साबित कर रही हैं कि वह बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी शेरनी क्यों हैं! उनकी दमदार कॉप ड्रामा मर्दानी 3 लगातार अच्छी कमाई के साथ अपने तीसरे हफ़्ते में आ पहुंच चुकी है. दिलचस्प बात ये है कि शाहिद कपूर की ओ रोमियो, शनाया कपूर और आदर्श गौरव की तू या मैं, और सनी देओल की वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 से भारी कॉम्पिटिशन के बावजूद, शिवानी शिवाजी रॉय पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक मर्दानी 3 ने तीसरे मंडे को 50 लाख का कलेक्शन किया है. इसी के साथ मर्दानी 3 की कुल कमाई 44.75 करोड़ रुपये हो गई है. 

‘विद लव’ की दूसरे मंडे कितनी रही कमाई? 
रोमांटिक ड्रामा ‘विद लव’ ने बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त बढ़त दिखाई है. इसने 11 दिन में कुल 20.44 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. इस फिल्म को माधवन ने डायरेक्ट किया है. अनस्वरा राजन की इस रोमांटिक ड्रामा ने दूसरे हफ़्ते की अच्छी शुरुआत के साथ सोमवार को 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने सभी भाषाओं में 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को लगभग 54 लाख रुपये कमाए. सैकनिल्क वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, 8वें दिन इस फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये और 9वें दिन 2.9 करोड़ रुपये की बड़ी कमाई की. वहीं 10वें दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये और जोड़े. 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *