MSVG Box Office Day 3: ‘द राजा साब’- ‘धुरंधर’ को इस तीन दिन पुरानी फिल्म ने चटाई धूल, बुधवार को कर डाली छप्परफाड़ कमाई

Spread the love

संक्रांति का त्योहार ‘मना शंकर वर प्रसाद गारु’ के लिए काफी लकी साबित हुआ है. साउथ के मेगा स्टार चिरंजीवी और नयनतारा, अनिल रविपुडी द्वारा निर्देशित इस तेलुगु एक्शन कॉमेडी फिल्म में एक ऐसे कपल की भूमिका निभा रहे हैं, जो सैपरेशन की समस्याओं से जूझ रहे हैं. 12 जनवरी को रिलीज होने के बाद से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. यहां तक कि ये प्रभार की द राजा साब पर भी भारी पड़ रही है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया है?

मना शंकर वर प्रसाद गारु’ ने तीसरे दिन कितनी कमाई की?
‘मना शंकर वर प्रसाद गारु’ फिल्म का निर्माण शाइन स्क्रीन्स और गोल्ड बॉक्स एंटरटेनमेंट ने किया है और इसमें वेंकटेश दग्गुबाती का एक मजेदार कैमियो भी है.  ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है.  इसी के साथ ये भर भरकर नोट कमा रही है. यहां तक कि इस फिल्म ने प्रभास की ‘द राजा साब’ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को भी बुधवार को धूल चटा दी है, और छप्परफाड़ कमाई कर डाली. इस फिल्म के कलेक्शन को देख मेकर्स भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं.

‘मना शंकर वर प्रसाद गारु’ ने सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, संक्रांति (14 जनवरी) को 19.25 करोड़ रुपये कमाए. तेलुगु फिल्म ने 12 जनवरी को 32.25 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत की थी और प्री-सेल्स में भी 9.35 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी थी. दूसरे दिन इसने 18.75 करोड़ कमाए. अगर फिल्म वीकेंड से पहले भी इतनी ही दर्शक संख्या आकर्षित करती रही, तो पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी. फिलहाल ‘माना शंकरा वर प्रसाद गारू’ का कुल कलेक्शन 79.60 करोड़ रुपये हो चुका है.

 तीसरे दिन सिनेमाघरों की ऑक्यूपेंसी
‘मना शंकर वर प्रसाद गारु’ की तेलुगु ऑक्यूपेंसी आखिरी दिन 60.89% रही, जो काफी मजबूत है। सुबह के शो की शुरुआत धीमी रही और ऑक्यूपेंसी 36.76% रही. दोपहर के शो की दर्शक संख्या बढ़कर 65.37% हो गई. शाम के शो की दर्शक संख्या 71.05% के साथ काफी मजबूत रही. रात के शो की दर्शक संख्या 70.37% पर स्थिर रही.

‘मना शंकर वर प्रसाद गारु’ के बारे में
चिरंजीवी अनिल रविपुडी की फिल्म में एक एनआईए अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने बिछड़े परिवार से सुलह करने की कोशिश में जुट जाते हैं. फिल्म का निर्देशन अनिल रविपुडी ने किया है. इसमें चिरंजीवी कोनिडाला, नयनतारा, कैथरीन ट्रेसा, वेंकटेश और सचिन खेडेकर प्रमुख भूमिकाओं में हैं. सोशल मीडिया पर इस फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है.

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *