Prabhas FAQ: प्रभास का पूरा नाम क्या है? कितनी दौलत के हैं मालिक? ‘द राजा साब’ एक्टर के बारे में सब कुछ जानें- यहां

Spread the love

प्रभास पैन इंडिया सुपरस्टार हैं. उन्हें रिबेल स्टार के नाम से भी जाना जाता है.  एसएस राजामौली की एक्शन से भरपूर फिल्म बाहुबली में महेंद्र बाहुबली के किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया.  तेलुगु भाषा की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े. इसके बाद आई उनकी सालार और कल्कि 2898 एडी ने उनके करियर को और ऊंचाई पर पहुंचा दिया. अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर प्रभास आज इंडियन सिनेमा के सबसे पॉपुलर स्टार बन चुके हैं साथ ही वे भारतीय सिनेमा के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से भी एक बन गए हैं. वहीं फैंस प्रभास से जुड़े कई सवाल गूगल पर सर्च करते रहते हैं. ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब आज हम आपके लिए लाए हैं.

प्रभास के बारे में पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

प्रभास का पूरा नाम क्या है?
प्रभास का पूरा नाम उप्पलापति वेंकट सूर्यनारायण प्रभास राजू है.

प्रभास का जन्म कब हुआ था?
प्रभास का जन्म 23 अक्टूबर 1979 में चेन्नई में हुआ था.

प्रभास ने कितनी पढ़ाई की है?
प्रभास ने अपनी स्कूली एजुकेशन चेन्नई के डॉन बॉस्को मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल और भिमावरम के डीएनआर हाईस्कूल से कंप्लीट की थी. इसके बाद उन्होंने हैदराबाद में श्री चैतन्य कॉलेज से बीटेक की डिग्री ली. उन्होंने सत्यनंद फिल्म इंस्टीट्यूट में भी पढ़ाई की थी.

प्रभास की पहली फिल्म कौन सी थी?
प्रभास ने 2002 में फिल्म ‘ईश्वर’ से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था. इस फिल्म का निर्देशन जयंत परानजी ने किया था और इसमें श्रीदेवी विजयकुमार और रेवती भी मुख्य भूमिकाओं में थीं. हालांकि उन्हें सफलता वर्षम से मिली थी. 2004 में ये फिल्म रिलीज हुई थी. इसके बाद प्रभास ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. बाहुबली 1 और बाहुबली 2 (2015-2017) ने उन्हें पैन इंडिया सुपरस्टार बना दिया था.

प्रभास के परिवार में कौन कौन हैं?
तेलुगु फैमिली में जन्में प्रभास के पिता की नाम उप्पलापति सूर्यनारायण राजू था और वे एक फिल्म प्रोड्यूसर थे. उनकी मां का नाम शिवा कुमारी है. प्रभास तीन भाई-बनों में सबसे छोटे हैं. उनके चाचा तेलुगु के फेमस अभिनेता कृष्ण राजू हैं उन्हीने प्रभास को फिल्मों में आने के लिए इंस्पायर किया था.

प्रभास की हॉबीज क्या हैं?
प्रभास को वॉली बॉल खेलना पसंद है.

प्रभास की हाईट कितनी है?
प्रभास 6 फीट 1इंच लंबे हैं.

क्या प्रभास शादीशुदा हैं?
नही प्रभास अभी शादीशुदा नहीं हैं. वे अपनी पर्सनल लाइफ को काफी सीक्रेट रखते हैं. उन्होंने खान का बहुत शौक है.

प्रभास की फेवरेट फिल्में कौन सी हैं?
प्रभास की फेवरेट फिल्मों की लिस्ट में राजुकमार हिरानी की मुन्ना भाई एमबीबीएस और 3 इडियट्स शामिल हैं. वे इन्हें कई बार देख चुके हैं.

प्रभास की नेटवर्थ कितनी है?
फोर्ब्स इंडिया के अनुसार, 2025 तक प्रभास की अनुमानित नेटवर्थ 241 करोड़ रुपये थी.

प्रभास फिल्मों से कितनी फीस वसूलते हैं?
46 वर्षीय यह अभिनेता कथित तौर पर एक फिल्म के लिए 100 करोड़ से 200 करोड़ रुपये कमाते हैं, जिससे वे भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक बन गए हैं. प्रभास की फिल्मों की बॉक्स ऑफिस सफलता ने उनकी नेटवर्थ को बढाने मे कॉन्ट्रिब्यूशन किया है.

प्रभास क करियर की उपलब्धियां और सबसे बड़ी हिट फिल्में कौन सी हैं?
उन्होंने ‘बाहुबली’, ‘बाहुबली 2: द कंक्लूजन’, ‘कल्कि 2898 एडी’, ‘मिर्ची’, ‘सालार’, ‘डार्लिंग’, ‘मिस्टर परफेक्ट’ और ‘वर्षम’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है. एक्शन फिल्मों में अपने स्टंट और दमदार अभिनय से उन्होंने नेशनल लेवल पर ध्यान खींचा है.प्रभास को अपनी दमदार एक्टिंग  के लिए कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं, जिनमें ‘बाहुबली 2: द कंक्लूजन’ में बेस्ट लीड एक्टर का साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड (एसआईआईएमए) भी शामिल है. 

प्रभास की अपकमिंग फिल्में कौन सी हैं? 
प्रभास की ‘द राजा साहब’ 9 जनवरी 2026 को रिलीज हो गई है. वहीं अब एक्टर की संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’, प्रशांत नील की ‘सलार 2’ और हनु राघवपुडी की ‘फौजी’ जैसी फिल्में आने वाली हैं.  उ

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *