प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साहब’ को लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है. इस बीच फिल्म मेकर्स ने इस हॉरर कॉमेडी से सुपरस्टार का एक और नया पोस्टर जारी कर दिया है. फिल्म की रिलीज से पहले जारी किए गए इस पोस्टर ने फैंस का ध्यान खींचा है. ये फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होने वाली है.
‘द राजा साहब’ की रिलीज से पहले दमदार नया पोस्टर रिलीज
फिल्म मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रभास को मशाल पकड़े हुए दिखाते हुए एक नया पोस्टर जारी किया और साथ ही फिल्म के लिए आंध्र प्रदेश में एडवांस बुकिंग शुरू होने की अनाउंसमेंट भी की है.जिसके बाद फैंस ने भी फायर इमोजी और जीआईएफ शेयर करके अपना रिएक्शन दिया है. हाल ही में, फिल्म निर्माताओं ने ‘नाचे नाचे’ गाने का रीमिक्स भी जारी किया, जो एक बॉलीवुड गाने का रीमिक्स है.
फिल्म के बारे में सब कुछ
मारुति द्वारा निर्देशित और लिखित, ‘द राजा साहब’ का निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवी एंटरटेनमेंट ने किया है.फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, संजय दत्त और बोमन ईरानी भी हैं. फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में पूरे भारत में रिलीज होने वाली है. इससे पहले, निर्देशक मारुति ने ‘द राजा साहब’ के प्री-रिलीज इवेंट में प्रभास के फैंस को भरोदा दिया था कि फिल्म उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी. इन सबक बीच दो बदलावों के बाद, ‘द राजा साहब’ को सीबीएफसी से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म का रन टाइम 189.00 मिनट है, जो लगभग 3 घंटे 9 मिनट के बराबर.
प्रभास की अपकमिंग फिल्में
इस बीच, प्रभास अपने बड़े फैंस बेस और दमदार भूमिकाओं के दम पर भारतीय सिनेमा जगत पर अपना दबदबा कायम रखे हुए हैं. ‘द राजा साहब’ के बाद, अभिनेता संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में नजर आएंगे. इसके अलावा, उनकी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का सीक्वल भी पाइपलाइन में है.