The Raja Saab BO Day 1 Prediction: ‘द राजा साब’ की पहले दिन धमाकेदार होगी शुरुआत? मेकर्स ने बताया कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग

Spread the love

 भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार प्रभास स्टारर और मारुति निर्देशित ‘द राजा साब’ साल की मच अवेटेड फिल्म है. ये हॉरर-कॉमेडी 9 जनवरी, शुक्रवार से दुनिया भर में बड़े पैमाने पर रिलीज होने जा रही है. इसके प्रीमियर गुरुवार रात से शुरू होंगे. वहीं फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही इसे लेकर जबरदस्त उम्मीदें हैं. वहीं मेकर्स को भी पूरा भरोसा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर परफॉर्म करेगी.

ओपनिंग डे पर शतक जड़ेगी ‘द राजा साब’?
फिल्म के प्रमोशन के दौरान, निर्माता टीजी विश्व प्रसाद ने विश्वास के साथ कहा कि ‘द राजा साहब’ अपने पहले दिन ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि फिल्म के आखिरी 40 मिनट दर्शकों को एक वर्ल्डवाइड सिनैमैटिक एक्सपीरियस फील कराएंगे.

शानदार प्रमोशनल मैटिरियल, ज़बरदस्त चर्चा और तेलुगु में ‘जना नायकन’ और तेलुगु में ‘परसक्ति’ के पोस्टपोन्ड होने के कारण लगभग सिंगल रिलीज़ के चलते, प्रभास स्टारर फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये का ओपनिंग-डे आंकड़ा पार करना अब पॉसिबल लग रहा है. हालांकि अब देखने  वाली बात होगी कि ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है. 

द राजा साब’ ने एडवांस बुकिंग में ही मचा दिया है धमाल
फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में प्री-सेल्स के जरिये ही 10 लाख डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है, जो एक मजबूत विदेशी ओपनिंग का हिंट देता है. इस पैन इंडिया हॉरर फैंटेसी फिल्म के सिनेमाघरों में आने के साथ ही और भी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनने की उम्मीद हैय

‘द राजा साब’ स्टार कास्ट
वहीं ‘द राजा साब’  की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, संजय दत्त और बोमन ईरानी जैसे कलाकार शामिल हैं. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का म्यूजिक थमन ने दिया है और फिल्म को संक्रांति की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक माना जा रहा है.

 

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *