The Raja Saab BO Day 5: ‘द राजा साब’ पर मंडराया फ्लॉप होने का खतरा, 5 दिनों का कलेक्शन जान लगेगा तगड़ा झटका

Spread the love

प्रभास स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. 9 जनवरी को इस फिल्म ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने दमदार शुरुआत भी की थी. लेकिन पहले वीकेंड के बाद इसकी कमाई में भयंकर गिरावट आई है. यहां तक कि ये फिल्म सिंगल डिजिट में ही सिमट गई है. चलिए यहां जानते हैं ‘द राजा साब’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘द राजा साब’ ने 5वें दिन कितनी की कमाई?
प्रभासी की पैन इंडिया फिल्मों ने अच्छी कमाई की है. ‘द राजा साब’ से भी यही उम्मीद थी लेकिन इस फिल्म की रिलीज के बाद लुटिया डूब चुकी है. क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक ने इसे वाहियात फिल्म बताया है और कमजोर कहानी के साथ खराब डायरेक्शन के चलते इसे निगेटिव रिव्यू दिया है. फिर भी इस फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की थी. दरअसल मारुति द्वारा निर्देशित इस फिल्म को एडवांस बुकिंग और त्योहारों के माहौल से फायदा हुआ, खासकर तेलुगु भाषी क्षेत्रों में. लेकिन वीकेंड के बाद दर्शकों की सुस्ती और निगेटिव रिव्यू के कारण सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या घटती चली गई और अब वीकडेज में तो इस बड़े बजट की फिल्म की बेहद बुरी हालत हो चुकी है. सोमवार के बाद अब मंगलवार को भी ‘द राजा साब’ के कलेक्शन में काफी मंदी देखी गई है.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें  पेड प्रीव्यू में फिल्म ने 9.15 करोड़ और पहले दिन 53.75 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन इसने 53.75 करोड़, तीसरे दिन 19.1 करोड़ और चौथे दिन 6.6 करोड़ का कलेक्शन किया
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द राजा साब’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 4.85 करोड़ कमाए हैं.
  • जिसके बाद इस फिल्म की 5 दिनों की कुल कमाई अब 119.45 करोड़ रुपये हो गई है.

‘द राजा साब’ हुई फ्लॉप!
‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 5 दिनों में ही ठंडी पड़ चुकी है. मंगलवार को तो इस फिल्म ने सबसे कम कलेक्शन किया है. ऐसे में अब ये 300 करोड़ के बजट में बनी फिल्म राधे श्याम और आदिपुरुष के बाद प्रभास के करियर की अगली सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म बनने जा रही है. तेलुगु सुपरस्टार अब फौजी और स्पिरिट के जरिए वापसी की उम्मीद करेंगे.

‘द राजा साब’ के बारे में
मारुति द्वारा निर्देशित और पीपुल्स मीडिया फैक्ट्री के तहत टीजी विश्व प्रसाद द्वारा निर्मित, द राजा साब में संजय दत्त, बोमन ईरानी, ​​​​मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब भी हैं. राजा साब भारत में शुक्रवार (9 जनवरी) को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ हुई थी. 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *