The Raja Saab X Review: प्रभास की ‘द राजा साब’ दर्शकों को कैसी लगी? यहां जानें सोशल मीडिया रिव्यू

Spread the love

प्रभास ने तेलुगु हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साहब’ से बड़े पर्दे पर कमबैक किया है. ये फिल्म लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 9 जनवरी, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. तेलुगु हॉरर-कॉमेडी ड्रामा मारुति दासारी द्वारा निर्देशित है और इसमें निधि अग्रवाल, संजय दत्त, रिद्धि कुमार, मालविका मोहनन और अन्य कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. वहीं अब, ‘द राजा साहब’ का पहले दिन का पहला शो देखने वाले फैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर अपना रिव्यू शेयर करना शुरू कर दिया है. जानते हैं लोगों को प्रभास की ‘द राजा साहब’ कैसी लगी है?

‘द राजा साहब’ का कैसा है सोशल मीडिया पर रिव्यू?
‘द राजा साहब’ संक्रांति के त्योहार के दौरान 9 जनवरी, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई हैं. प्रभास की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट पीक पर है हालांकि फिल्म को शुरुआती मिला-जुला रिव्यू मिला है. जहां कुछ को इसकी कहानी कमजोर लगी तो कुछ ने इसके सेकेंड हाफ की काफी तारीफ की है और क्लाइमेक्स को खूब पसंद किया है.

एक दर्शक ने प्रभास की एक्टिंग की काफी तारीफ की है  हालांकि, उन्होंने स्क्रीनप्ले को कमजोर बताते हुए फिल्म को औसत दर्जे की बताया. यूजर ने पोस्ट में लिखा है, “प्रभास ने शानदार परफॉर्म किया है और बिग ब्रदर 2 के बाद अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी है हालांकि, कमजोर स्क्रीनप्ले और कहानी कहने का तरीका फिल्म को पीछे खींचता है. कुल मिलाकर, एक औसत दर्जे की फिल्म.”

 

एक अन्य यूजर ने फिल्म के एक अस्पताल के सीन की सराहना की और प्रभास के अभिनय की तारीफ की. उन्होंने लिखा, “अस्पताल के सीन में अभिनेता प्रभास का अभिनय.”

 

एक अन्य दर्शक ने फिल्म की काफी तारीफ की है. उसने पोस्ट में लिखा है, ‘राजा साब रिव्यू: पहला हाफ ज़बरदस्त है, खासकर संजय दत्त की तांत्रिक वाली कहानी! वीएफएक्स सीक्वेंस  कमाल के हैं! प्रभास की खोज कहानी की नींव रखती है. शुरुआत में गति धीमी है, लेकिन बाद में बेहतर हो जाती है! किलर सेकेंड हाफ की जरूरत है.”

 

एक और ने लिखा, ‘द राजा साब कुछ सीन्स में प्रभास की खास कॉमेडी और कुछ अच्छे फिल्माए गए गानों को छोड़कर… पूरी फिल्म मिली-जुली प्रतिक्रिया वाली है, जिसका निर्देशन निराशाजनक है!!

 

कई ने फिल्म के फर्स्ट हाफ को एंटरटेनिंग बताया है

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *