Toxic Vs Dhurandhar 2 BO: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ पर भारी पड़ेगी यश की ‘टॉक्सिक’? तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड, जानें- प्रीडिक्शन

Spread the love

 मार्च के तीसरे हफ्ते में सिनेमाघरों में दो बड़ी और मच अवेटेड फिल्मों का क्लैश होने वाला है. ये यश की टॉक्सिक और रणवीर सिंह की धुरंधर 2 है. दोनों ही फिल्मो का क्रेज रिलीज से पहले ही दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इस बीच मेकर्स ने 20 फरवरी, शुक्रवार को टॉक्सिक का धांसू टीजर रिलीज कर दिया है. जिसमे यश के राया अवतार को देख फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं. अब टीजर ने फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट लेवल को भी पीक पर पहुंचा दिया है. ऐसे में चलिए यहां जानते हैं कि टॉक्सिक रिलीज के पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है और क्या ये धुरंधर 2 पर भारी पड़ेगी? 

कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है टॉक्सिक (हिंदी में)? 
केजीएफ  फ्रैंचाइज़ी की ब्लॉकबस्टर सक्सेस ने यश को नेशनल लेवल पर पहुंचा दिया था. अब वे टॉक्सिक से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की पूरी तैयारी कर रहे हैं. इस फिल्म में भी उनका जाना-माना मास-हीरो वाला किरदार बरकरार है, जो कि उनके केजीएफ के किरदार रॉकी की झलक है, जो एक प्लस पॉइंट है. अब तक रिलीज हुए टीजर से फिल्म में स्टाइलिश एक्शन सीक्वेंस और सेंसुअल इमेजरी के कॉकटेल की झलक मिली है. जिसके चलते फिल्म के लिए लोगों का एक्साइटमेंट लेवल तो पीक पर है ही वहीं इसके ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर भी काफी उम्मीदे हैं. पिंकविला के प्रीडिक्शन के मुताबिक टॉक्सिक हिंदी वर्जन में 10 से 15 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है.

टॉक्सिक कहां कर सकती है अच्छा परफॉर्म?
अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म छोटे सेंटर्स में सबसे ज्यादा अच्छा परफॉर्म कर सकती है. हालांकि फैमिली ऑडियंस में इसकी अपील कम हो सकती है, लेकिन ओपनिंग डे के लिए यह कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. फिल्म ईद पर रिलीज़ हो रही है और ये एक बड़ी छुट्टी है, जिसका हर जगह फायदा होता है. ऐसे  मुस्लिम मास सेंटर्स में खास तौर पर भीड़ नजर आ सकती है  और ये फिल्म वहां अच्छा परफॉर्म करने वाली है.

धुरंधर 2 से क्लैश पड़ सकता है भारी
इन सभी प्लस पॉइंट्स के साथ, एक नेगेटिव पॉइंट भी है और वह भी बहुत बड़ा.  हाल के समय की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म, धुरंधर: द रिवेंज उसी दिन रिलीज हो रही है जिस दिन यश की टॉक्सिक सिनेमाघरों में पहुंच रही है. ऐसे में दोनों फिल्मों के क्लैश के चलते ऑडियंस भी बंट जाएगी. वहीं धुरंधर के ब्लॉकबस्टर होने के चलते इसकी सीक्वल भी एग्ज़िबिटर्स और ऑडियंस की पहली पसंद होगी, और टॉक्सिक को शायद शोकेसिंग में नुकसान होगा. हालांकि इस क्लैश से टॉक्सिक के बारे में अवेयरनेस ज़रूर बढ़ेगी, लेकिन बिना सही शोकेसिंग के अवेयरनेस शायद पूरी तरह से बॉक्स ऑफिस नंबर्स में न बदले.

टॉक्सिक- धुरंधर 2 में ओपनिंग डे पर कौन किस पर पड़ सकती है भारी? 
वहीं कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक  धुरंधर के साथ टक्कर होने के बावजूद भी टॉक्सिक के लिए 50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की शुरुआत संभव लग रही है. वहीं हिंदी और दक्षिण भारतीय बाज़ार में धूम को देखते हुए, धुरंधर 2 पहले दिन ही 60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर सकती है, भले ही यह टॉक्सिक के साथ क्लैश कर रही हो. अगर टॉक्सिक क्लैश से हट जाती है, तो धुरंधर 2 का कलेक्शन और भी बढ़ सकता है और यह आसानी से अब तक की टॉप 3 ए-रेटेड भारतीय ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो सकती है. 

खैर अब देखने वाली बात होगी कि रिलीज के पहले दिन टॉक्सिक और धुरंधर 2 में से कौन किस पर भारी पड़ती है.

 

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *