Tuesday Box Office: ‘बॉर्डर 2’ के आगे आखिरी सांसे गिन रहीं धुरंधर-द राजा साब सहित तमाम फिल्में, जानें- मंगलवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Spread the love

सिनेमाघरों में इन दिनों सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’  दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. इस फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं और इस दौरान इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है. वहीं थिएटर में चल रही बाकी फिल्मों की बात की जाए तो महा ब्लॉकबस्टर बन चुकी ‘धुरंधर’ 8वें हफ्ते में भी कमाई कर रही है हालांकि अब इसके कलेक्शन में भारी गिरावट आ चुकी है. वहीं प्रभास की ‘द राजा साब’ तो बॉक्स ऑफिस पर अंतिम सांसें गिन रही है. इन सबके बीच चिरंजीवी की फिल्म ‘मना शंकर वरा प्रसाद गारू’ टिकट खिड़की पर जमी हुई. चलिए जानते हैं मंगलवार को इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार किया है? 

‘बॉर्डर 2’ ने मंगलवार को कितनी की कमाई? 
‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और इस फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने अहम रोल प्ले किया है. ये देशभक्ति से भरी शानदार फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों पर जादू कर चुकी है. इसी के साथ 30 करोड़ से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने चार दिन में ही 180 करोड़ कमा लिए थे. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’  ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को कमाई में गिरावट देखी फिर भी इसने 19.50 करोड़ का कारोबार किया. इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’ की भारत में अब 5 दिनों की कुल कमाई 196.5 करोड़ रुपये हो गई है. 

‘चथा पचा: द रिंग ऑफ़ रॉडीज़’
‘चथा पचा: द रिंग ऑफ़ रॉडीज़’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी. इस फिल्म ने पहले पांच दिनों में अच्छा परफॉर्म किया और भारत में लगभग 12.00 करोड़ रुपये नेट कमाए.वहीं सैकनिल्क के आंकड़ो के मुताबिक छठे दिन, मंगलवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई. इसने भारत में लगभग 62 लाख रुपये नेट कमाए. यह गिरावट उम्मीद के मुताबिक थी क्योंकि हफ़्ते के दिनों में आमतौर पर कम दर्शक होते हैं. फिर भी फिल्म अपने टोटल में कुछ और जोड़ने में कामयाब रही और अब यह भारत में 12.62 करोड़ रुपये नेट पर पहुंच गई है.

द राजा साब ने तीसरे मंगलवार कितनी की कमाई? 
 प्रभास की द राजा साब सिनेमाघरों मे तीसरे हफ्ते में हैं. इस दौरान इस फिल्म ने काफी निराशानजर परफॉर्म किया है. 400 करोड़ की लागत से बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही है. वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को इस फिल्म ने महज 34 लाख की कमाई की है. जिसके बाद इसका भारत में कुल कलेक्शन अब 144.22 करोड़ रुपये हो गया है.

धुरंधर ने 8वें मंगलवार कितनी की कमाई? 
धुरंधर का 54वें दिन का बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस एक बार फिर फिल्म की ज़बरदस्त टिके रहने की ताकत को साबित करता है.  इस फिल्म ने 8वें मंगलवार, 27 जनवरी, 2026 को भारत में लगभग 75 लाख कमाए. इसी के साथ इस फिल्म के 54 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 891.55 करोड़ रुपये हो गया है. खास बात यह है कि फिल्म सिनेमाघरों में अपने आठवें हफ़्ते में भी दर्शकों को खींच रही है.

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *