Ustaad Bhagat Singh BO Day 2 Live: सुबह 10 बजे तक ‘उस्ताद भगत सिंह’ का कलेक्शन 32 करोड़, दूसरे दिन ‘धुरंधर 2’ से पिछड़ जाएगी फिल्म?

Spread the love

Ustaad Bhagat Singh Box Office Day 2 Live: पवन कल्याण की तेलुगु फ़िल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने धमाकेदार ओपनिंग की है. ये फिल्म साल 2026 की टॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है. दिलचस्प बात ये है कि पवन कल्याण के साथ-साथ श्रीलीला और राशि खन्ना स्टारर, ‘उस्ताद भगत सिंह’ का रिलीज के पहले दिन बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर सीक्वल फ़िल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ क्लैश हुआ था.

1,300 करोड़ रुपये की फ़्रैंचाइज़ी के सामने खड़े होते हुए भी ‘उस्ताद भगत सिंह’ ज़रा भी नहीं डगमगाई. ‘धुरंधर 2’ के कई तेलुगु शो रद्द होने से इसकी बिक्री पर असर पड़ा और फिर इस भाषा में ‘उस्ताद भगत सिंह’ का डंका बज गया. वहीं दूसरे दिन भी पवन कल्याण की फिल्म गदर काट रही है. यहां ‘उस्ताद भगत सिंह’ के दूसरे दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में सब जान सकते हैं.

‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहले दिन का कलेक्शन (Ustaad Bhagat Singh Box Office Day 1)

  • इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 31.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है,
  • भारत भर में कई स्क्रीन्स पर 4607 शो के साथ, ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कुल ऑक्यूपेंसी रेट 69 प्रतिशत रही.
  • उगादी वीकेंड का फ़ायदा उठाते हुए, हरीश शंकर के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म ने पहले दिन 37.17 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है.
  • इसने साल की तीसरी सबसे बड़ी टॉलीवुड ओपनिंग का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

‘उस्ताद भगत सिंह’ का दूसरे दिन का कलेक्शन (Ustaad Bhagat Singh Box Office Day 2 )
‘उस्ताद भगत सिंह’ को ओपनिंग डे पर दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. वही सैकनिल्क के आंकड़ो के मुताबिक रिलीज के दूसरे दिन ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने रात 9 बजे तक 9.23 करोड़ का कलेक्शन किया है. रात तक इसकी कमाई में  इजाफा होने की उम्मीद है.

‘उस्ताद भगत सिंह’ ‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 ऑक्यूपेंसी
पहला दिन (19 मार्च) 34.75 करोड़ 69.0%
दूसरा दिन (20 मार्च) 9.23 करोड़ (रात 9 बजे तक) 28%
टोटल कलेक्शन 43.98 करोड़ ( रात 10.30 बजे के बाद आएंगे फाइनल आंकड़े)  

‘उस्ताद भगत सिंह’ वर्सेस ‘धुरंधर 2’
दूसरे दिन, ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने अब तक महज 59 लाख रुपये कमाए हैं. यानी दूसरे दिन इसकी रफ़्तार धीमी पड़ गई है. वहीं ‘धुरंधर 2’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन सुबह 10 बजे तक ही 7 करोड़ रुपये के करीब कमा लिए हैं. ऐसे में ‘उस्ताद भगत सिंह’ रिलीज के दूसरे दिन धुरंधर 2 से पिछड़ती नजर आ रही है. हालांकि असली नंबर्स तो रात 10.30 बजे के बाद ही पता चल पाएंगे.

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *