Ustaad Bhagat Singh BO Day 4: ‘धुरंधर 2’ के आगे ‘उस्ताद भगत सिंह’ का हुआ बंटाधार, चार दिनों में बजट भी नहीं वसूल पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन

Spread the love

‘उस्ताद भगत सिंह’ ने सिनेमाघरों में 19 मार्च को उगादी के मौके पर दस्तक दी थी. इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म का क्लैश रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से हुआ. रिलीज के पहले दिन तो पवन कल्याण की स्टार पावर के दम पर इस फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग की लेकिन दूसरे ही दिन ये पटरी से उतर गई और
धुरंधर 2 के आगे ये चारो खाने चित्त हो गई. यहां तक कि ओपनिंग वीकेंड में भी ये कमाल नहीं कर पाई, जानते हैं ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?

उस्ताद भगत सिंह’ ने चौथे दिन कितनी की कमाई?
‘उस्ताद भगत सिंह’ पवन कल्याण की मच अवेटेड फिल्म थी. धुरंधर 2 से क्लैश के बवाजूद इसने  भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन अगले दिन ही बाजी पलट गई और ‘उस्ताद भगत सिंह’ सिंगल डिजिट में सिमटती नजर आई. शुक्रवार को बड़ी गिरावट के बाद, शनिवार को इसमें बड़ी उछाल की उम्मीद थी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसमें कोई खास बढ़त देखने को नहीं मिली और इसका कलेक्शन 10 करोड़ के आंकड़े से नीचे ही रहा.वहीं धुरंधर 2 ने रिलीज के चार दिन में बॉक्स ऑफिस लूट लिया और रणवीर सिंह की फिल्म का कलेक्शन 450 करोड़ के पार पहुंच गया है. 

  • इन सबके बीच पवन कल्याण की फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने सैकनिल्क के मुताबिक 34.75 करोड़ से खाता खोला था.
  • इसके बाद दूसरे दिन इसने 9 करोड़ और तीसरे दिन 9.05 करोड़ कमाए.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के चौथे दिन ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने महज 8 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • इसी के साथ तेलुगु भाषी ‘उस्ताद भगत सिंह’ की चार दिनों की भारत में कुल नेट कमाई 60.80 करोड़ रुपये हो गई है.
  • वहीं भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 71.66 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

‘उस्ताद भगत सिंह’ बजट और रिकवरी
खबरों के मुताबिक, ‘उस्ताद भगत सिंह’ 150 करोड़ के बजट में बनी है.  इस लागत के मुकाबले, इसने अब तक 60.80 करोड़ की नेट कमाई की है, यानी बजट का सिर्फ़ 59.46% ही वसूल कर पाई. यानी 4 दिन का लंबा ओपनिंग वीकेंड भी फिल्म को खास फायदा नहीं पहुंचा पाया है. हफ़्ते के बाकी दिनों में, ‘उस्ताद भगत सिंह’ को ठीक-ठाक कमाई करने में काफ़ी मशक्कत करनी पड़ेगी, और उम्मीद है कि तेलुगू मार्केट में ‘धुरंधर 2’ इसकी कमाई को पीछे छोड़ देगी. कुल मिलाकर, फ़िल्म के लिए 100 करोड़ नेट का आंकड़ा छूना एक बड़ी चुनौती लग रही है, जो पवन कल्याण के लिए एक बड़ी असफलता का संकेत है. तो, ‘OG’ के खराब परफॉर्म करने के बाद, टॉलीवुड के इस सुपरस्टार के लिए यह एक और झटका होगा.

‘उस्ताद भगत सिंह’ के बारे में
यह फ़िल्म ‘थेरी’ का रीमेक है, जिसमें ओरिजनली विजय ने मुख्य भूमिका निभाई थी और जिसका निर्देशन एटली ने किया था. हरीश शंकर द्वारा निर्देशित ‘उस्ताद भगत सिंह’ में पवन कल्याण के अलावा श्रीलीला, राशि खन्ना और आर. पार्थिबन ने अहम रोल प्ले किया है. 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *