Ustaad Bhagat Singh BO Day 8: ‘उस्ताद भगत सिंह’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिकना हुआ मुश्किल, 8 दिन में 70 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म

Spread the love

‘उस्ताद भगत सिंह’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई है. 150 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट पर बनी यह फिल्म अब तक उम्मीद से काफी कम कमाई कर पाई है. लगभग 35 करोड़ रुपये की शुरुआत के बाद, यह फिल्म पहले 7 दिनों में 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है. इसकी एक वजह ये भी है कि इसे रणवीर सिंह की तूफान बन चुकी ‘धुरंधर 2’ से क्लैश करना पड़ा जो इस फिल्म के लिए काफी भारी साबित हुआ. शर्मनाक बात ये है कि तेलुगु भाषी राज्यों में भी धुरंधर 2 ने ‘उस्ताद भगत सिंह’ को धोकर रख दिया है. चलिए यहां जानते हैं ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘उस्ताद भगत सिंह’ ने 8वें दिन कितनी की कमाई?
टॉलीवुड की इस एक्शन ड्रामा ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने दूसरे गुरुवार, यानी 8वें दिन, सिर्फ़ 1.02 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं 7वें दिन इस फिल्म ने 1.35 करोड़ कमाए थे. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का कुल मिलाकर भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर नेट कलेक्शन अब 66.97 करोड़ रुपये हो चुका है और इसका ग्रॉस कलेक्शन 78.78 करोड़ हो पाया है.

जबकि विदेशों में, फ़िल्म ने कुल 10.92 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 89.70 करोड़ हो गया है.

उस्ताद भगत सिंह’ का डे वाइज कलेक्शन

  • दिन 1 – 34.75 करोड़ रुपये
  • दिन 2 – 9 करोड़ रुपये
  • दिन 3 – 9.1 करोड़ रुपये
  • दिन 4 – 7.5 करोड़ रुपये
  • दिन 5 – 2.5 करोड़ रुपये
  •  दिन 6 – 1.75 करोड़ रुपये
  • दिन 7- 1.35 करोड़ रुपये
  • दिन 8- 1.02 करोड़ रुपये
  • कुल कलेक्शन- 66.97 करोड़ रुपये

फिल्म के बारे में
हरीश शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ में श्रीलीला, राशि खन्ना, आर. पार्थिबन और के.एस. रविकुमार भी अहम भूमिकाओं में हैं, इस फिल्म का निर्माण नवीन येरनेनी और यलमंचिली रवि शंकर ने ‘मैत्री मूवी मेकर्स’ के बैनर तले किया है. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी.

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *