तेलुगु फ़िल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ काफी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन दूसरे ही दिन ये बॉक्स ऑफि पर लुढ़क गई और उसके बाद से तो इसकी कमाई में हर दिन गिरावट आती चली गई. अब इसका थिएटर में चलने का दौर लगभग खत्म हो चुका है. यानी ये फ़िल्म अब अपने आखिरी दौर में है, जिसका मतलब है कि इस हफ़्ते के बाद यह सिनेमाघरों में नहीं चल पाएगी. ऐसे में चलिए यहां जानते हैं कि ‘उस्ताद भगत सिंह’ का लाइफटाइम कलेक्शन कितना रह सकता है.
‘उस्ताद भगत सिंह’ की कितनी रहेगी लाइफटाइम कमाई?
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक पवन कल्याण स्टारर ‘उस्ताद भगत सिंह’ दुनिया भर के बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी पूरी कमाई सिर्फ़ 87 करोड़ रुपये पर ही समेटती नज़र आ रही है. हरीश कल्याण के निर्देशन में बनी इस मास एक्शन ड्रामा फ़िल्म ने भारत में लगभग 75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि विदेशों से इसे सिर्फ़ 1.25 मिलियन यूएसडी (लगभग 12 करोड़ रुपये ग्रॉस) का ही कॉन्ट्रिब्यूशन मिला है.
‘उस्ताद भगत सिंह’ रही फ्लॉप
इस फ़िल्म ने अपने होम स्टेट में बाकी राज्यों के मुकाबले अच्छा परफॉर्म किया है. जहां इसने लगभग 65 करोड़ रुपये कमाए. बाकी भारतीय बाज़ारों से इसकी कमाई में लगभग 10 करोड़ रुपये आए. इसके बावजूद, यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है. पवन कल्याण की इस फ़िल्म के लिए इससे भी ज़्यादा शर्मनाक बात यह थी कि यह एक हिंदी फ़िल्म, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के सामने भी टिक नहीं पाई. यह उन बहुत ही रेयर मामलों में से एक है, जब कोई बॉलीवुड फ़िल्म तेलुगू बॉक्स ऑफ़िस पर भी हावी हो जाती है.
‘उस्ताद भगत सिंह’ का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन:
- भारत – 75 करोड़ रुपये
- विदेश-12 करोड़ रुपये (1.25 मिलियन USD)
- कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन – 87 करोड़ रुपये
‘उस्ताद भगत सिंह’ क्यों हुई फ्लॉप
‘उस्ताद भगत सिंह’ के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने की कई वजहें रहीं. इनमें खराब मार्केटिंग और एवरेज ‘वर्ड-ऑफ-माउथ’ की वजह से इस फिल्म को भारी नुकसान उठाना पड़ा. अगर इस फ़िल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला होता, तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई की तस्वीर कुछ अलग होती.
बता दें कि ‘उस्ताद भगत सिंह’ में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं, जबकि श्रीलीला और राशि खन्ना ने भी फिल्म में अहम रोल निभाया है. इस फ़िल्म में आर. पार्थिबन, राव रमेश, के.एस. रविकुमार, गौतमी, रामकी, एल.बी. श्रीराम और सत्यम राजेश जैसे कई कलाकार भी अहम किरदारों में हैं. ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और इसका बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर बन चुकी धुरंधर 2 से क्लैश हुआ था.