पवन कल्याण की फ़िल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का 19 मार्च को रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से क्लैश हुआ है. वहीं उगादी पर रिलीज़ हुई इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, खासकर एक्टर की पिछली फिल्म ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ को मिले मिले-जुले रिस्पॉन्स के बाद. हरीश शंकर के निर्देशन और मैत्री मूवी मेकर्स के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म एक निडर पुलिस ऑफिसर की कहानी है, जो ताकतवर दुश्मनों का सामना करता है. इस एक्शन एंटरटेनर में श्रीलीला भी नज़र आएंगी. वहीं अब इस फिल्म के अर्ली शो देखने वालों ने इसका रिव्यू शेयर करना भी शुरू कर दिया है. जानते हैं सोशल मीडिया पर इस फिल्म को कैसा रिव्यू मिल रहा है?
‘उस्ताद भगत सिंह’ का कैसा है सोशल मीडिया रिव्यू?
‘उस्ताद भगत सिंह’ के पहले शो के कुछ ही समय बाद, दर्शकों ने ऑनलाइन फिल्म को लेकर अपना रिव्यू शेयर करना शुरू कर दिया. कई लोगों ने इस फ़िल्म को एक ज़बरदस्त एंटरटेनिंग फ़िल्म बताया तो वहीं कई दर्शक इसे “प्योर कमर्शियल पैकेज” बता रहे हैं, जिससे फ़िल्म के बॉक्स ऑफ़िस परफॉर्मेंस को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं.
एक यूजर ने लिखा, “ ‘उस्ताद भगत सिंह’ के ज़रिए इतने ज़बरदस्त विज़न को हकीकत बनाने के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई. आपकी कहानी कहने का अंदाज़ सिर्फ़ सिनेमा नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा अनुभव है जो हमारे साथ रह जाता ह, यह हमें ‘थोलिप्रेमा’ की पुरानी यादें ताज़ा करवाता है, हमें इंस्पायर करता है, और हमें यह याद दिलाता है कि कहानियां क्यों मायने रखती हैं.”
Congratulations on bringing such a powerful vision to life with Ustaad Bhagat Singh. Your storytelling is not just cinema, it’s an experience that stays with us, bringing back vintage memories from Tholiprema , inspires us, and reminds us why stories matter. @harish2you pic.twitter.com/DYN3PynI3W
— Kushal Kushi (@Kushi03official) March 18, 2026
एक अन्य ने लिखा, “ उम्मीदें: 0, रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव: 100, उस्ताद भगत सिंह = दर्शकों के लिए एक ज़बरदस्त फीस्ट! खामोश एंट्री… तूफानी एग्जिट, उस्ताद भगत सिंह की दहाड़!”
Expectations: 0
Goosebumps: 100 💥🔥
Ustaad Bhagat Singh = Proper mass feast!Silent entry… thunder exit ⚡🔥
Ustaad Bhagat Singh ROARS!@harish2you 🔥#UstaadhBhagathSingh— Vivek (@Vivek14875990) March 19, 2026
एक दूसरे यूजर ने लिखा, “ कम उम्मीदों के साथ गया था… लेकिन बाहर निकला तो रोंगटे खड़े हो गए ‘उस्ताद भगत सिंह’ एक ज़बरदस्त धमाका है, पवन कल्याण की स्क्रीन प्रेज़ेंस सिर्फ़ एक्टिंग नहीं, बल्कि एक प्योर ऑरा है. हरीश शंकर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह ‘मास’ फ़िल्मों के बेताज बादशाह हैं जब भी वह PSPK के साथ हाथ मिलाते हैं, तो नतीजा हमेशा एक ‘ब्लॉकबस्टर’ होता है.”
Went in with low expectations… walked out with goosebumps 🔥
Ustaad Bhagat Singh pure mass blast 💥
Pawan Kalyan screen presence is not just acting it’s pure aura 👑
Harish Shankar proves again he’s the ultimate mass captain
Every time he teams up with PSPK,it’s a BLOCKBUSTER— chakradharpaidi (@chakradharpaidi) March 19, 2026
कई और ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है
One of the best written mass scenes in recent times
Wtfffff🔥
Ee range movie expect cheyale
Ee scene lo screenplay, thaman vishwaroopam , pawan dialouges
Goosebumps stuff asaluuuuuu pic.twitter.com/2NkQ7F8GK8
— INNOCENT EVIL ⁶𓅓 (@raju_innocentev) March 18, 2026
Reporting from USA
Coming to movie its having everything
Comedy ✅
Drama✅
Emotion✅
Dance✅
Fights✅…..etcFirst of all thanks to @harish2you for giving blockbuster to cults and also thanks to everyone who worked in this.
Its a 5/5 ⭐️ movie #UstaadBhagatSingh
Goosebumps pic.twitter.com/JFmQRhZLv7— Vignan PSPK™ (@vignan_pspk) March 18, 2026
#UstaadBhagatSingh – Single Screen Mass Commercial Bomma !!
Good 2nd half, Especially Action sequence and Climax came out well. Vintage comedy angle👌, Songs👍 , BGM🔥
Thaman BGM is electrifying and Perfectly blended🔥 @harish2you
Yes, A CULT CAPTAIN for Fans❤️Don’t know who…
— tolly_wood_UK_US_Europe (@tolly_UK_US_EU) March 18, 2026
पवन कल्याण के लिए एक अहम रिलीज
‘उस्ताद भगत सिंह’ सिर्फ़ एक त्योहार पर रिलीज़ होने वाली फ़िल्म से कहीं ज़्यादा है. पवन कल्याण के लिए इस फ़िल्म से काफ़ी उम्मीदें जुड़ी हैं, क्योंकि आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद यह उनकी दूसरी फ़िल्म है. इस फ़िल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है और इसे ‘मैत्री मूवी मेकर्स’ ने प्रोड्यूस किया है. इसके साथ ही, 2012 की अपनी सफल फिल्म ‘गब्बर सिंह’ के बाद, यह फ़िल्म एक बार फिर इस एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी को साथ ला रही है.