‘अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा’, CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग

Spread the love

मंगलवार को नेशनल लेकर जंतर-मंतर में घुसने के बाद सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के सदस्यों, सौरव दास और आशुतोष रंका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. वहीं  अभिनेता प्रकाश राज ने बुधवार को पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की. एक्स  पर पोस्ट किए गए अपने वीडियो में, 61 साल के एक्टर ने  जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थल के तौर पर डी-नोटिफाई करने के सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं.

प्रकाश राज ने क्या कहा?
वीडियो में, प्रकाश राज कहते हैं, “हवा की रूख बदल चुकी है, आपने क्या किया कॉरोचेस सौरव, आशुतोष वे नेशनल फ्लैग लेकर प्रोटेस्ट के लिए जंतर मंतर गए और उन्हें डिटेन कर 5 दिन की हिरासत में ले लिया, आप इतने डेस्पिरेट क्यों हैं? आपने दिल्ली में गुंडे भेजे हैं. वे प्रदर्शनकारियों को पीट रहे हैं. वे महिला प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं. वे उनके ब्रेस्ट को पुश कर रहे हैं. क्या उनके लिए कोई हिरासत या पुलिस केस नहीं है?”उन्होंने जंतर-मंतर को तय विरोध प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने और प्रदर्शनकारियों को दूसरी जगहों पर जाने का निर्देश देने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, “यह सही नहीं है.”

 

‘सवाल पूछने के लिए भी पैसे देने पड़ेगे’
अभिनेता ने भारत सरकार द्वारा तय नई विरोध प्रदर्शन जगह, रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन करने की लागत पर भी चिंता जताई. उन्होंने दावा किया कि वहां जगह की कमी है और इसके लिए 50,000 रुपये की फीस के साथ-साथ उतनी ही रकम का रिफंडेबल डिपॉजिट भी देना पड़ता है. उन्होंने पूछा कि सत्ता में बैठे लोगों से सवाल पूछने के लिए नागरिकों को पैसे क्यों देने चाहिए।

उन्होंने कहा, “यह सही नहीं है, तो आपने जंतर-मंतर हटा दिया और हमें रामलीला मैदान दे रहे हैं, जहां पूरे साल में सिर्फ दो दिन ही जगह खाली होती है। और हमें इसके लिए 50,000 रुपये देने होंगे, साथ ही 50,000 रुपये का डिपॉजिट भी देना होगा. इस देश में सवाल पूछने के लिए भी पैसे देने पड़ते हैं. आप इसे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, या किसी रेगिस्तान या हिमालय की चोटी पर क्यों नहीं शिफ्ट कर देते? कहिए कि वहां जाकर विरोध प्रदर्शन करें.” अभिनेता ने आगे कहा, “इस देश में सवाल पूछने के लिए भी पैसे देने पड़ते हैं.”

‘पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा’
एक्टर ने दिल्ली में लंबे समय से चले आ रहे विरोध-प्रदर्शन की जगह, जंतर-मंतर पर लगाई गई पाबंदियों की आलोचना की और चेतावनी दी कि विरोध के लिए तय जगह को बंद करने से असहमति की आवाज़ नहीं दबाई जा सकती. प्रकाश राज ने कहा,”आप विरोध की जगह बदल सकते हैं, आप विरोध रोक सकते हैं, लेकिन आप इस देश की आवाज को नहीं रोक सकते. पूरा देश जंतर-मंतर बन जाएगा

सीजेपी क्यों कर रही विरोध-प्रदर्शन
बता दें कि सीजेपी, इंडिया गठबंधन और देश भर के युवा दिल्ली और दूसरे शहरों में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. वे भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं. यह मांग देश भर में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न’ (SIR) के दौरान बड़े पैमाने पर वोटरों के नाम हटाने और प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी के आरोपों को लेकर की जा रही है.

सौरव दास और आशुतोष रांका, को शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर सीजेपी नेता अभिजीत दिपके के साथ उनकी फ़्लाइट के अंदर से हिरासत में लिया गया था.  उन्हें 14 अक्टूबर को तिहाड़ जेल भेज दिया गयाय ये दोनों पार्टी के उन सदस्यों के ग्रुप में शामिल थे जिन्होंने एक बंद गेट को पार किया, राष्ट्रीय ध्वज फहराया और नारे लगाए. पार्टी सदस्य अजिंक्य शिंदे को भी हिरासत में लिया गया था लेकिन उन्हें पर्सनल बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया.

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *