क्या फिर टकराएंगे महेंद्र बाहुबली और भल्लालदेव? प्रभास- अनुष्का और राणा दग्गुबाती ने ‘बाहुबली 3’ पर लगा दी मुहर!

Spread the love

एसएस राजामौली की ‘बाहुबली’ फ्रेचाइजी की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कहर बरपाया था और इन फिल्मों ने जबरदस्त कमाई कर इतिहास रच दिया था और और भारतीय सिनेमा की तस्वीर भी बदल दी थी. लोगों ने इस फ्रेंचाइजी के कहानी कहने के अंदाज से लेकर इसके भव्य विजुअल एक्शन और स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया था. इसी के साथ इस फिल्म ने प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी को पैन-इंडिया स्टार भी बना दिया था. वहीं फ्रेचाइजी की दो फिल्मों के बाद फैंस इसकी तीसरे पार्ट का भी इंतजार कर रहे हैं. हर कोई जानना चाहता है कि क्या कभी ‘बाहुबली 3’ आएगी? फाइनली इसका जवाब मिल गया है.

‘बाहुबली 3’ पर चल रहा है काम?
सोशल मीडिया पर डॉक्यूमेंट्री ‘बाहुबली: द टॉर्चबियरर’ का एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसके बाद से ‘बाहुबली 3’ को लेकर अटकलें फिर से तेज़ हो गई हैं. इस क्लिप में प्रभास, राणा और अनुष्का, राजामौली की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी के एक और पार्ट की पॉसिबिलिटी का हिंट देते दिख रहे हैं. जिसके बाद फैंस को यकीन हो गया है कि शायद ‘बाहुबली’ का तीसरा चैप्टर आ सकता है.

बता दें कि वायरल हो रहे क्लिप में राणा दग्गुबाती कह रहे हैं, “मुझे नहीं पता कि मुझे यह सबके सामने कहना चाहिए या नहीं, लेकिन चूंकि राजामौली और शोबू गारू यहां नहीं हैं, इसलिए मैं बस वही कहूंगा जो मेरे मन में है. हो सकता है कि दुनिया अभी इसके लिए तैयार न हो, लेकिन बाहुबली जरूर आएगी…” इसके बाद वे अपनी बात अधूरी छोड़ देते हैं. कुछ ही पलों बाद, प्रभास मुस्कुराते हुए तीन उंगलियां दिखाते हैं, जिससे सोफे पर बैठे सभी लोग, अनुष्का समेत, हंसने लगते हैं. इस चर्चा को और बढ़ाते हुए, क्लिप इन शब्दों के साथ खत्म होती है, “और यह विरासत जारी रहेगी!”

 

ये भी पढ़ें:-Thursday Box Office: गुरुवार को पलटा गेम, घटी ‘कॉकटेल 2’ की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बढ़त दिखाई, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

फैंस में ‘बाहुबली 3’ को लेकर उम्मीद जगी
इस क्लिप के बाद फैंस में उम्मीद जगी है. कई लोग इसे ‘बाहुबली 3’ के लिए एक इशारे के तौर पर देख रहे हैं, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे इस बात की पुष्टि मान रहे हैं कि फिल्म का तीसरा पार्ट जल्द ही आने वाला है. एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, “अब तक की सबसे बेहतरीन भारतीय फिल्म के तीसरे पार्ट, ‘बाहुबली 3’ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है.” वहीं, एक और यूज़र ने कहा, “रोंगटे खड़े कर देने वाला पल और उसके बाद खुद बाहुबली की तरफ से बाहुबली 3 का ऐलान.”

 

‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी के बारे में
बाहुबली फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2015 में ‘बाहुबली द बिगिनिंग’ के साथ हुई थी. इस फिल्म में प्रभास ने राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, सत्यराज और नासर के साथ डबल रोल प्ले किया था. फिल्म को इसके जबरदस्त विजुअल इफेक्ट्स, स्टार कास्ट की दमदार एक्टिंग और राजामौली के निर्देशन के लिए देश और विदेश में काफई तारीफ़ मिली और यह उस समय की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फ़िल्म बन गई थी. इसके बाद आया इसका इसका सीक्वल, ‘बाहुबली द कन्क्लूजन’ अपने पहले पार्ट से भी बड़ा हिट साबित हुआ और इसने दुनिया भर में लगभग 1788 करोड़ की कमाई की थी.

ये भी पढ़ें:-Ghabadkund BO Collection Day 6: मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने 6 दिन में वसूला 61 फीसदी बजट, बनी छठी सबसे बड़ी मराठी फिल्म

पिछले साल, एसएस राजामौली की इन शानदार फिल्मों को एक ही फिल्म बनाकर ‘बाहुबली: द एपिक’ के तौर पर रिलीज किया गया था. ‘बाहुबली: द एपिक’ तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी भाषा में नेटफ्लिक्स पर  अवेलेबल है

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *