‘जन नायकन’ बनी वर्ल्डवाइड कॉलीवुड की 10वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन

Spread the love

थलपति विजय की आखिरी फिल्म, ‘जन नायकन’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी.  कॉलीवुड सुपरस्टार की विदाई वाली फिल्म होने के नाते, इससे बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. देर से रिलीज और ऑनलाइन लीक ने इसका खेल पहले ही बिगाड़ दिया था.

फिर सिनेमाघरो में दस्तक देने के बाद इसे मिले-जुले से लेकर खराब रिव्यू मिले और इसका बंटाधार हो गया. हालांकि  सिर्फ विजय के स्टारडम के दम पर, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया. अब इसका थिएट्रिकल सफर खत्म हो चुका है ऐसे में चलिए यहां जानते हैं कि ‘जन नायकन’ की क्लोजिंग कमाई कितनी रही है.   

जन नायकन’ की कितनी रही क्लोजिंग कमाई?
पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर विजय के करियर की सबसे महंगी फिल्म थी, इसे 350 से 375 करोड़ की लागत में बनाया गया था. हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट वसूल नहीं कर पाई. फिल्म के क्लोजिंग कलेक्शन की बात करें तो

  • ‘जन नायकन’ ने भारत में 198.32 करोड़ रुपये की और 234.05 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई के साथ अपना थिएट्रिकल सफर खत्म किया.
  • इसमें से इसने सबसे ज्यादा लगभग 146.16 करोड़ रुपये तमिलनाड़ु से कमाए.
  • वहीं कर्नाटक दूसरे नंबर पर है. यहां से इसका क्लोजिंग कलेक्शन 26 करोड़ रुपये रहा.
  • ओवरसीज मार्केट में, थलापति विजय की इस फ़िल्म ने 93.15 करोड़ की कमाई की.
  • इसी के साथ फिल्म की वर्ल्डवाइड क्लोजिंग कमाई 327.2 करोड़ रुपये रही.

(नोट:- इन आंकड़ों का सोर्स कोईमोई है)   

ये भी पढ़ें:-अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
जन नायकन' बनी वर्ल्डवाइड कॉलीवुड की 10वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन                                   

कॉलीवुड की बनी 10वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
‘जन नायकन’ ने दुनियाभर में 327.2 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ,इसने सूर्या की ‘करुप्पु’ के 315 करोड़ रुपये के लाफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है. इसने कॉलीवुड की 10वीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. हलांकि यह फिल्म शिवकार्तिकेयन की ‘अमरन’ के 339.65 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कमाई को पार नहीं कर पाई.

ये हैं वर्ल्डवाइड टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग कॉलीवुड फिल्में (कोईमोई के आंकड़े)

  1. 2.0 – 652.31 करोड़ रुपये
  2. जेलर – 607.28 करोड़ रुपये
  3. लियो – 606.42 करोड़ रुपये
  4. कूली – 516.81 करोड़ रुपये
  5. पोन्नियिन सेलवन 1 – 489.51 करोड़ रुपये
  6. द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम – 458.44 करोड़ रुपये
  7. विक्रम – 416.83 करोड़ रुपये
  8. पोन्नियिन सेलवन 2 – 344.71 करोड़ रुपये
  9. अमरन – 339.65 करोड़ रुपये
  10. जन नायकन – 327.2 करोड़ रुपये

‘जन नायकन’ के बारे में
जन नायकन में थलपति विजय के अलावा पूजा हेगड़े, ममिता बैजू और बॉबी देओल ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म में बॉबी देओल ने विलेन का किरदार निभाया है. इसे एच विनोथ ने निर्देशित किया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 23 जुलाई को रिलीज हुई थी.

 

ये भी पढ़ें:-बुधवार को ‘टॉक्सिक’ की कमाई को लगा झटका, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *