‘जेलर 2’ का चौथे दिन भौकाल, संडे को लूट लिया बॉक्स ऑफिस, रजनीकांत के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड

Spread the love

‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म कर रही है. दरअसल रजनीकांत के सुपरस्टारडम और दर्शकों को पसंद आने वाले कंटेंट के दम पर, यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. दमदार शुरुआत के बाद इसका ओपनिंग वीकेंड भी धमाकेदार रहा है. चलिए यहां जान लेते हैं कि इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को कितनी कमाई की है?

‘जेलर 2′ ने चौथे दिन कितना किया कलेक्शन?
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ इस साल की मच अवेटेड फिल्म थी. इसने 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी. यूं तो इसे मिक्स्ड रिव्यू मिला लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के दम पर इसने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया. बता दें कि इसने 59.70 करोड़ की कमाई से खाता खोला था. इसके बाद दूसरे दिन इसकी कमाई में मंदी भी आई और इसने 37.10 करोड़ कमाए. लेकिन रिलीज के तीसरे दिन यानी शनिवार को इसने फिर तेजी दिखाई और 47.25 करोड़ कमा डाले. वहीं रिलीज के चौथे दिन तो इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है और कमाई में जबरदस्त उछाल दिखाया है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को 55.85 करोड़ कमाए हैं.
  • इसमें तमिल में इसने चौथे दिन सबसे ज्यादा 39.95 करोड़, फिर तेलुगु में 9.50 करोड़, हिंदी में 5.75 करोड़ और कन्नड़ में 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. 
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में चार दिनों की कुल नेट कमाई अब 199.90 करोड़ रुपये हो गई है.

रजनीकांत की बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म
रजनीकांत की टॉप 10 कमाई करने वाली फिल्मों में ‘जेलर 2’  रिलीज  चौथे ही दिन धाकड़ कमाई कर चौथी पोजिशन पर पहुंच गई है. इसने एंथिरन के 165 करोड़ के कलेक्शन को मात दी है. अब इसकी नजरें कुली के 285.01 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ना है. देखने वाली बात होगी कि पहले हफ्ते में ‘जेलर 2’ ये उपलब्धि हासिल कर पाती है या नहीं. 

ये हैं भारत में रजनीकांत की टॉप 10 कमाई करने वाली फिल्में

  1. 2.0 – 407.05 करोड़
  2. जेलर- 348.55 करोड़
  3. कुली- 285.01 करोड़
  4. जेलर 2- 199.90 करोड़
  5. एंथिरन – 165 करोड़
  6. कबाली – 155.5 करोड़ (अनुमान)
  7. दरबार – 149.6 करोड़
  8. वेट्टैयन- 146.89 करोड़
  9. जेलर 2- 144.6 करोड़
  10. पेट्टा- 134.6 करोड़

‘जेलर 2’ के बारे में
‘जेलर 2’ को नेल्सन दिलीपकुमार ने लिखा और निर्देशित किया है, और इसे सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 2023 की ब्लॉकबस्टर ‘जेलर’ का सीक्वल है, जिसमें रजनीकांत और राम्या कृष्णन मुख्य भूमिकाओं में थे. इस सीक्वल में दोनों ने टाइगर मुथुवेल पांडियन और विजया पांडियन के अपने-अपने किरदारों  में कमबैक किया है. वहीं फिल्म में योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक ने भी अपने-अपने किरदारों में वापसी की है.

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *