सिनेमाघरों में अपने तीसरे हफ्ते में पहुंचने के बावजूद रजनीकांत की ‘जेलर 2’बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है.हालांकि इसकी कमाई में वीकडेज में मंदी भी देखी जा रही है फिर भी ये हर दिन अपने कलेक्शन रजिस्टर में करोड़ों एड कर रही है. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं ‘जेलर 2’ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘जेलर 2’ ने 20वें दिन कितनी की कमाई?
‘जेलर 2’ को सिनेमाघरों में 15 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. रिलीज के दो हफ्ते में तो इसने धुआंधार कमाई की. यहां तक कि इसने तीसरे वीकेंड पर भी डबल डिजिट में कलेक्शन किया था. लेकिन अब वीकडेज के चलते इसका कलेक्शन भी कम हो रहा है. फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. अच्छी बात ये है कि ये अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमा चुकी है यानी ये पहले ही सक्सेसफुल हो चुकी है.
इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘जेलर 2’ ने पहले हफ्ते में 334.35 करोड़ कमाए थे. इसके बाद इसके दूसरे वीक का कलेक्शन 95.55 करोड़ रुपये रहा. वहीं तीसरे फ्राइडे इसने 5.50 करोड़ कमाए. इसके बाद तीसरे शनिवार का इसका कलेक्शन 9.70 करोड़ रहा और तीसरे संडे इसने 11.20 करोड़ कमाए. हालांकि तीसरे मंडे इसने अपना अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया. ये बस 3.40 करोड़ ही कमा पाई.
- अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 3.35 करोड़ की कमाई की है.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 20 दिनों की कुल नेट कमाई अब 463.05 करोड़ रुपये हो गई है.
‘जेलर 2’ ने 20 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट
‘जेलर 2’ की लागत 350 करोड़ बताई जा रही है. वहीं रिलीज के 20 दिनों में इस फिल्म ने 463.05 करोड़ कमा लिए हैं. यानी सीधे-सीधे इसने 113.05 करोड़ का प्रॉफिट कमा लिया है. जो कि प्रतिशत में 32.3% होगा. फिल्म सक्सेसफुल तो हो चुकी है लेकिन इसे सुपरहिट होने के लिए अपनी लागत से दुगना कमाना पड़गा. यानी 700 करोड़ का कलेक्शन करना होगा जो कि फिल्म की धीमी रफ्तार को देखते हुए बिल्कुल मुमकिन नहीं है.
वैसे भी 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों मं रणबीर कपूर की ‘रामायण’ रिलीज हो रही है. इस फिल्म के आने से ‘जेलर 2’ की कमाई पर बड़ा असर पड़ेगा. देखने वाली बात होगी कि ‘रामायण’ के आगे ‘जेलर 2’ कितना कारोबार कर पाती है.