‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़ा ‘जना नायकन’ का रिकॉर्ड, अब करेगी ‘धुरंधर 2’ का शिकार?

Spread the love

यश की गैंगस्टर ड्रामा ‘टॉक्सिक’ साल की सबसे बड़ी और मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ये फिल्म अपनी रिलीज़ से बस 2 दिन दूर है. इस बीच फिल्म की धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है. लोगों में फिल्म को फर्स्ट डे देखने के लिए होड़ सी मची हुई है. इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इसकी महंगी टिकटें भी हाथों हाथ बिक रही है. इसी के साथ ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही प्री टिकट सेल में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर डाली है. यहां फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट जान सकते हैं.

‘टॉक्सिक’ ने कितनी की एडवांस बुकिंग में कमाई?
‘टॉक्सिक’ की कई बार रिलीज डेट टली है और अब ये फाइनली 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. फिलहाल ‘टॉक्सिक’ का रिलीज से पहले पूरा माहौल बन चुका है. इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि ये एडवांस बुकिंग में ही तहलका मचा रही है. फिल्म के प्री टिकट सेल कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ के देशभर में सभी भाषाओं में 1 लाख 41 हजार 7 शोज के लिए अब तक 6 लाख 34 हजार 433 टिकटों की प्री सेल हो चुकी है.
  • इसी के साथ ‘टॉक्सिक’ ने प्री सेल में बिना ब्लॉक सीटों के सोमवार सुबह 10 बजे तक 24.11 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
  • वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इस फिल्म ने 32.7 करोड़ की कमाई कर डाली है.
  • फिलहाल फिल्म  रिलीज में अभी दो दिन बाकी हैं. ऐसे में इसके रिलीज से पहले ही छप्परफाड़ कमाई करने की उम्मीद हैं.

ये भी पढ़ें:-इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने दूसरे संडे भी किया कमाल, तोड़े अक्षय की 5 फिल्मों के रिकॉर्ड

‘टॉक्सिक’ की कहां हो रही सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग? 
‘टॉक्सिक’ ने अपनी रिलीज़ से पहले ही अच्छी-खासी एडवांस बुकिंग कर ली है. इसमें कर्नाटक का कॉन्ट्रिब्यूशन सबसे ज्यादा रहा है. यहां इसने प्री सेल में 15.51 करोड़ रुपये कमाए है. इसके बाद महाराष्ट्र (2.99 करोड़ रुपये), दिल्ली (2.09 करोड़ रुपये), उत्तर प्रदेश (1.62 करोड़ रुपये) और पश्चिम बंगाल (1.60 करोड़ रुपये) का नंबर आता है. सिक्किम में सबसे कम, यानी 800 रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है.

‘टॉक्सिक’ ने प्री टिकट सेल में तोड़ा ‘जना नायकन’ का रिकॉर्ड
‘टॉक्सिक’ को रिलीज होने में दो दिन बचे हैं लेकिन ये  बॉक्स ऑफिस पर अभी से खूब रिकॉर्ड तोड़ रही है. इसने एडवांस बुकिंग में पहले ही  ‘बॉर्डर 2’, ‘मना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ और ‘द राजा साब’  और पेद्दी को धूल चटा दी थी. वहीं अब इसने थलपति विजय की जना नायन को भी प्री टिकट सेल में पीछे छोड़ दिया है.

इसी के साथ ‘टॉक्सिक’  साल की दूसरी सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म बन गई है. अब इसका अगला टारगेट धुरंधर 2 को पछाड़ना है. फिलहाल फिल्म की रिलीज में दो दिन बचे हैं. ऐसे में इसकी प्री टिकट सेल में जबरदस्त तेजी आने की उम्मीद है. हो सकता है कि ये एडवांस बुकिंग में धुरंधर 2 के 53 करोड़ के कलेक्शन को मात देकर नंबर वन की पोजिशन पर काबिज हो जाए. 

ये हैं साल 2026 की हाईएस्ट एडवांस बुकिंग वाली फिल्में

  1. धुरंधर  2 – 53 करोड़
  2. जना नायकन – 22.26 करोड़
  3. पेद्दी– 20.66 करोड़
  4. द राजा साब – 15.31 करोड़
  5. मना शंकरा वारा प्रसाद गारू – 14 करोड़+
  6. बॉर्डर 2– 12.5 करोड़
  7. उस्ताद भगत सिंह– 10.49 करोड़

‘टॉक्सिक’ के बारे में
यश और गीतू मोहनदास द्वारा मिलकर लिखी गई फिल्म ‘टॉक्सिक’ को के. वेंकट नारायण की केवीएन प्रोडक्शंस और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार भी हैं. ‘टॉक्सिक’ ओणम के मौके पर इस बुधवार, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 

ये भी पढ़ें:-दूसरे संडे को सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने भी दिखाई तेजी, जानें- 10वें दिन का कलेक्शन

 

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *