तीसरे मंडे टेस्ट मे फेल हुई ‘सीन’, लाखों कमाने भी हुए मुश्किल, क्या सूर्या की ‘करुप्पु’ को दे पाएगी मात?

Spread the love

सूर्या की ‘सीन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. पहले दो हफ्ते में धांसू कमाई करने के बाद इस फिल्म का तीसरा वीकेंड भी अच्छा रहा. लेकिन तीसरे हफ्ते के वीकडेज में एंट्री करते ही इसकी कमाई को बड़ा झटका लगा है. चलिए जानते हैं ‘सीन’ ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे मंडे को कितनी कमाई की है? 

‘सीन’ ने 18वें दिन कितना किया कलेक्शन? 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे मंडे को सूर्या की  ‘सीन’ ने 721 शोज़ से  भारत में 57 लाख की नेट कमाई की. 
  • इसमें  तमिल वर्जन से इसने 42 लाख रुपये और तेलुगु वर्जन से 15 लाख रुपयों का कलेक्शन किया.
  •  इसके साथ ही, भारत में फिल्म की 18 दिनों की कुल नेट कमाई 151.22 करोड़ हो गई है जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 175.65 करोड़ हुआ है. 
  • विदेशों में, फिल्म ने कुल 89.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 265.15 करोड़ तक पहुंच गया है. 

‘सीन’ क्या ‘करुप्पू’ के लाइफटाइम कलेक्शन को दे पाएगी मात? 
सीन ने भारत में 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है लेकिन इसके लिए ‘करुप्पू’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ना मुश्किल लग रहा है. बता दें कि ‘करुप्पू’ ने भारत में 198.18 करोड़ नेट कमाई की थी, और अब ‘सीन’ लाखों में सिमट गई है. ऐसे में बचे हुए समय में लगभग 48 करोड़ के इस अंतर को पाट पाना बहुत मुश्किल लगता है. 

हालांकि ‘सीन’ भारत में सूर्या की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के तौर पर अपना थियेट्रिकल सफर पूरा करने की ओर बढ़ रही है.. 

फिल्म के बारे में
‘सीन’ को जितु माधवन ने लिखा और निर्देशित किया है. सूर्या, ज्योतिका और जयश्री दामोदरन इसके निर्माता हैं, और यह प्रोजेक्ट झगरम स्टूडियोज़ और 2D एंटरटेनमेंट के बैनर तले बना है. यह फिल्म 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 
फिल्म में सूर्या डीएसपी इनबराज (या ‘इन्बा’) के किरदार में हैं. नस्लेन ने ईश्वरन का और नजरिया नाजिम ने माया का किरदार निभाया है, जबकि आनंदराज ने इन्बा के पिता की भूमिका निभाई है. कहानी में, इनबराज को एक ऐसे केस पर फिर से काम करना पड़ता है जिसे वह सालों पहले पूरा नहीं कर पाए थे. इस केस पर वापस लौटने पर, उनके सामने एक नई चुनौती आ खड़ी होती है. 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *