तूफान बनी ‘मिर्जापुर द मूवी’, ‘हनुमान अंश’ भी थकने को नहीं तैयार, जानें- थर्सडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Spread the love

 बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों ने पूरी तरह कब्जा किया हुआ है. एक क्राइम थ्रिलर मिर्जापुर द मूवी है और दूसरी डिवोशनल ड्रामा हनुमान अंश है. ये दोनों ही जबरदस्त कमाई कर रही है और सिनेमाघरों में मौजूद बाकी फिल्मों पर भारी पड़ रही हैं. इनके आगे तो यश की टॉक्सिक ने दम ही तोड़ दिया है. चलिए यहां जानते हैं कि गुरुवार को इनमें से किसने कितना कलेक्शन किया है?

मिर्जापुर द मूवी ने थर्सडे को कितनी की कमाई?
मिर्जापुर द मूवी को सिनेमाघरों मे रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं और इस दौरान इस फिल्म ने धुआंधार कमाई कर हर किसी के होश उड़ा दिए हैं.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को  10.05 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 7 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 147.95 करोड़ रुपये हो गया है.

टॉक्सिक ने दूसरे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?
यश की मोटे बजट में बनी टॉक्सिक ने दूसरे हफ्ते में ही दम तोड़ दिया है. रिलीज के 15वें दिन यानी दूसरे बुधवार को तो ये 60 लाख रुपये ही कमा पाई थी.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक ने रिलीज के 16वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 39 लाख रुपयों का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ टॉक्सिक की भारत में 16 दिनों की कुल नेट कमाई अब 248.24 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-आ गया ‘हैवान’ का फर्स्ट रिव्यू, अक्षय कुमार की दमदार एक्टिंग

इरुमुडी ने तीसरे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?
रवि तेजा की इरुमुडी अपनी पूरी लागत काफी पहले ही वसूल कर चुकी थी फिलहाल ये खूब प्रॉफिट कमा रही है. हालांकि इसकी कमाई में लगातार मंदी भी देखी जा रही है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इरुमुडी ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को 1.60 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इसका भारत में 21 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 174.45 करोड़ रुपये हो गया है.

हनुमान अंश ने पांचवें गुरुवार कितनी कमाई की?
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर पूरी रफ्तार के साथ दौड़ रही है.यहां तक कि रिलीज के 5वें हफ्ते में भी इस पर नोटों की बारिश हो रही है. बता दें कि रिलीज के 34वें दिन यानी पांचवें बुधवार को इसने 10.25 करोड़ की कमाई की थी.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने रिलीज के 35वें दिन यानी पांचवें गुरुवार को भी 10 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 35 दिनों की नेट कमाई अब 163.13 करोड़ रुपये हो चुकी है.

ये भी पढ़ें:-सूर्या की ‘विश्वनाथ एंस सन्स’ नहीं हो पाई हिट, जानें- वर्ल्डवाइड कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *