दूसरे मंडे घटी सूर्या की ‘सीन’ की कमाई, लेकिन वर्ल्डवाइड 250 करोड़ से रह गई इंचभर दूर

Spread the love

सूर्या की लेटेस्ट रिलीज कॉप-एक्शन फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘सीन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ से टक्कर के बावजूद ‘सीन’ ने देश ही नहीं दुनियाभर में धमाल मचा दिया है. हालांकि दूसरे मंडे यानी 11वें दिन इसकी कमाई में काफी मंदी देखी गई. चलिए यहां ‘सीन’ की 11वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं. 

‘सीन’ ने 12वें दिन वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई? 
‘सीन’ की कमाई में  दूसरे सोमवार, 16 नवंबर को भारी गिरावट देखी गई. दूसरे रविवार की कमाई के मुकाबले, इस फिल्म की कमाई में 69.4% से ज्यादा की कमी आई है. ट्रेड ट्रैकर ‘सैकनिल्क’ के मुताबिक, 11वें दिन इस फिल्म ने 2 हजार 739 तमिल शो से 2.05 करोड़ रुपये और 1 हजार 209 तेलुगु शो से 80 लाख रुपये की कमाई की. इसी के साथ भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन अब 139.35 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 161.85 करोड़ रुपये है. 

विदेशों में, ‘सीन’ ने 11वें दिन लगभग 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे वहां इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 86 करोड़ रुपये हो गया है. इसके साथ ही, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 247.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

‘सीन’ वर्ल्डवाइड 250 करोड़ से है इंचभर दूर 
सूर्या की ‘सीन’ वर्ल्डवाइड 250 करोड़ का आंकड़ा छूने से इंचभर दूर रह गई है. इसने दुनियाभर में 247.85 करोड़ कमा दिए हैं. अब ये 2.15 करोड़ और कमाते ही ग्लोबली 250 करोड़ क्लब में एंट्री कर जाएगी. उम्मीद है कि रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को ‘सीन’ इस मील के पत्थर को पार कर लेगी. 

सीन’ के बारे में
‘करुप्पु’ और ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ के बाद, ‘सीन’ इस साल सूर्या की तीसरी ऐसी फिल्म है जो सिनेमाघरों में रिलीज हो हुई है. जिथु माधवन के निर्देशन में बनी इस कॉप-कॉमेडी फिल्म में सूर्या के साथ नाज़रिया नाज़िम और नस्लेन ने अहम रोल प्ले किया है. इस फिल्म के जरिए नस्लेन ने तमिल सिनेमा में अपना डेब्यू किया है. ये फिल्म 6 नवंबर को तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी. 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *