‘धुरंधर 2’ या ‘पुष्पा 2’ नहीं, ये है दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म, जानें- किस नंबर पर है ‘रामायण’

Spread the love

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ सिनेमाघरों में इन दिनों रकिॉर्ड तोड़ परफॉर्म कर रही है. ये फिल्म दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है. लेकिन क्या आप जानते है कि इस लिस्ट में नंबर 1 पर कौन सी इंडियन फिल्म है और ‘रामायण’ को कौन सी पोजिशन मिली है. चलिए यहां हम आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं. 

‘धुरंधर 2’ नहीं ये है वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

इस साल आई ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ फिलहाल  भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी हुई है, वहीं दूसरे नंबर पर रणबीर कपूर की ‘रामायण है’. लेकिन ‘दंगल’ अभी भी वर्ल्डवाइड टॉप पोजिशन पर कायम है. 2 हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली आमिर खान स्टारर इस फिल्म को अभी तक कोई इंडियन फिल्म मात नहीं दे पाई है.  सैकनिल्क की अब तक की बॉक्स-ऑफिस लिस्ट के मुताबिक यहां दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच भारतीय फिल्मों को जान सकते हैं. 

दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 भारतीय फिल्में
1. दंगल 
आमिर खान स्टारर ‘दंगल’ वर्ल्डवाइड अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी हुई है. इसने दुनिया भर में 2,070.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 2016 में रिलीज़ हुई यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म विदेशों में, खासकर चीन में, बहुत पॉपुलर हुई थी.

2. धुरंधर 2: द रिवेंज
वर्ल्डवाइड टॉप 5 इंडियन फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर  ‘धुरंधर 2’ है. आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई एक्शन ड्रामा ने  दुनिया भर में 1,813.39 करोड़ रुपये की कमाई की थी.  2026 में रिलीज़ हुई यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी बॉक्स-ऑफिस सफलताओं में से एक बनकर उभरी है. इसने कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया.

3. बाहुबली 2: द कन्क्लूजन 
लिस्ट में तीसरे नंबर पर एस.एस. राजामौली की ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ है. इसने वर्ल्डवाइड 1,788.06 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी ने लीड रोल प्ले किया था. ये फिल्म 2017 की ब्लॉकबस्टर है.

4. पुष्पा 2: द रूल 
अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ लिस्ट में चौथे नंबर पर है. इसने वर्ल्डवाइड 1,742.10 करोड़ रुपये की की थी. इस सीक्वल को अपनी पिछली फिल्म की पॉपुलैरिटी का खूब फायदा मिला और यह पूरे भारत में बॉक्स-ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी.

5. रामायण
लिस्ट में पांचवें नंबर पर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायण’ है. इस फिल्म ने रिलीज के महज 11 दिनों  में ही 1,384.50 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई कर कमाल कर दिया है. पौराणिक फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है, और जैसे-जैसे कमाई के और आंकड़े सामने आएंगे, ऑल-टाइम रैंकिंग में इसकी पोजिशन बदल सकती है. 

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *