फ्राइडे को भी नंबर 1 रही ‘हनुमान अंश’, बुरी तरह पिटी ‘दायरा’ और ‘वाइब’, जानें- मिर्जापुर का हाल

Spread the love

 शुक्रवार, 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दो नई फिल्में पहुंची करीना कपूर की दायरा और कुमाल खेमू की वाइब. इन दोनों का मुकाबला थिएटर में गदर मचा रही हनुमान अंश और मिर्जापुर द मूवी से हुआ. यहां जानते हैं इनमें से किसने फ्राइडे को बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है

दायरा ने फ्राइडे को कितना कमाया? 
करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर और मेघना गुलजार निर्देशित रिलीज के पहले ही दिन बुरी तरह पिट गई. ओपनिंग डे पर ही ये क्राइम थ्रिलर फिल्म दर्शकों के लिए तरसती हुई नजर आई. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दायरा ने रिलीज के पहले दिन 90 लाख से खाता खोला है.
  • ये शुरुआती आंकड़े हैं  ऑफिशियल डाटा आने के बाद थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है. 

ये भी पढ़ें:-रवि तेजा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘इरुमुडी’ OTT पर 5 भाषाओं में हुई रिलीज, जानें- कहां देखें

वाइब ने शुक्रवार को कितनी की कमाई? 
कुणाल खेमू निर्देशित और स्टारर वाइब में प्रीति जिंटा ने भी अहम रोल प्ले किया है. ये भी शुक्रवार को रिलीज हुई. वाइब भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई. हालांकि इसने दायरा के मुकाबले ज्यादा कमाई की. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक वाइब ने रिलीज के पहले दिन 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है. 

मिर्जापुर द मूवी ने तीसरे फ्राइडे कितना किया कलेक्शन 
पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और अली फजल सहित कई कलाकारों के दमदार अभिनय से सजी मिर्जापुर का अभी तक का बॉक्स ऑफिस सफर काफी शानदार रहा है. ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर चुकी है और इसने तीसरे हफ्ते में एंट्री कर ली है. इसी के साथ अब इसकी कमाई में भी मंदी आई है हालांकि ये अब भी करोड़ों ही कमा रही है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 2.50 करोड़ कमाए हैं.
  • जिसके बाद इस फिल्म का भारत में 15 दिनों का नेट कलेक्शन अब 205.95 करोड़ रुपये हो गया है. 

हनुमान अंश ने सातवें फ्राइडे कितनी की कमाई? 
हनुमान अंश पर तो यकीनन बजरंग बली की कृपा ही बरस रही है. सिनेमाघरों में 6 हफ्ते पूरे कर चुकी इस फिल्म ने तमाम नई रिलीज की छुट्टी कर दी है और 7वें फ्राइडे भी सबसे ज्यादा कमाई की है. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने रिलीज के 43वें दिन यानी 7वें फ्राइडे को 5 करोड़ कमाए हैं.
  • जिसके बाद इस फिल्म का भारत में 43 दिनों का नेट कलेक्शन अब 248.38 करोड़ रुपये हो गया है. 

 ये भी पढ़ें:-रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का इंग्लिश वर्जन होगा छोटा? जानें- भारत में कितने घंटे लंबी होगी फिल्म

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *